{"_id":"6a6075c0e6e5be1d4b01a8ea","slug":"video-una-news-janakaur-road-turns-into-pond-after-light-rain-residents-demand-permanent-drainage-solution-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: हल्की बारिश में ही तालाब बना जनकौर मार्ग, जलभराव से परेशान लोगों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हल्की बारिश में ही तालाब बना जनकौर मार्ग, जलभराव से परेशान लोगों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:18 PM IST
Link Copied
ऊना विधानसभा क्षेत्र के जनकौर में हल्की बारिश भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रही है। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप मुख्य मार्ग पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर कई इंच तक पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही सड़क तालाब का रूप ले लेती है। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन पानी के बीच से गुजरने के दौरान छींटे राहगीरों पर पड़ते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा स्थायी ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की मांग की है, ताकि हर बारिश में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे इस मुद्दे को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष जोरदार तरीके से अपनी बात रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।