हिमाचल और पंजाब क्षेत्र के जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों को ऊना के सर्वश्रेष्ठ ऑर्थाेपेडिक अस्पतालों में से एक शिवम ऑर्थोकेयर अस्पताल में कोरी नामक एक उन्नत एआई-संचालित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम की शुरुआत से बहुत फायदा मिलने वाला है। यह अत्याधुनिक तकनीक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की सटीकता बढ़ाएगी और सर्जरी के परिणामों को बेहतर बनाकर क्रांति लाएगी। मरीज अब तेजी से ठीक होने के कारण जल्दी घर लौट सकेंगे और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की पारंपरिक तकनीकों की तुलना में बिना दर्द के अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे। इस तकनीक को लॉन्च करते हुए, ऊना के शिवम ऑर्थोकेयर अस्पताल के प्रतिष्ठित ऑर्थाेपेडिक सर्जन डॉ. रितेश कुमार सोनी ने कहा कि कोरी रोबोटिक सिस्टम की शुरुआत ऑर्थोपेडिक सर्जरी में एक नए युग की शुरुआत है, जो अत्यधिक सटीक और मिनिमली इनवेसिव प्रोसीजर्स (कम से कम चीरफाड़ वाली प्रक्रियाएं) की अनुमति देता है। यह तकनीक न केवल सर्जिकल सटीकता को बढ़ाती है, बल्कि मरीजों के लिए रिकवरी के समय को भी काफी कम करती है, जिससे वे अपनी दैनिक गतिविधियां जल्दी शुरू कर सकते हैं। डॉ. सोनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुपर-स्पेशियलिटी ऑर्थाेपेडिक सेवाएं प्रदान करना है। कोरी रोबोटिक सिस्टम की शुरूआत के साथ, हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारे मरीज खामोशी से दर्द न सहते रहें और उन्हें सर्वोत्तम संभव देखभाल मिल सके। अब इन क्षेत्रों के मरीजों को अपने शहरों में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाएंगी और उन्हें रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए बड़े शहरों की लंबी यात्राएं नहीं करनी पड़ेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।