Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Villagers are busy cleaning the pond built in the forest of Khairiya, so that animals do not wander for water
{"_id":"682af4ab1c16936579005e41","slug":"video-villagers-are-busy-cleaning-the-pond-built-in-the-forest-of-khairiya-so-that-animals-do-not-wander-for-water-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: खैरियां के जंगल में बने तालाब की साफ-सफाई में जुटे ग्रामीण, ताकि पानी के लिए न भटके जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: खैरियां के जंगल में बने तालाब की साफ-सफाई में जुटे ग्रामीण, ताकि पानी के लिए न भटके जानवर
जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र का डीहर पंचायत के खैरियां निवासी हर साल सरकारी जंगलों में बुजुर्गों की ओर से बनाए गए प्राकृतिक जल स्त्रोतों की मिलकर साफ-सफाई व उनकी देखभाल का जिम्मा संभाल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से खैरियां निवासी जंगल में बने तालाब की साफ-सफाई कर रहे हैं ताकि जंगली जानवरों को पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े। गांव खैरियां निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार जोगिंदर सिंह का कहना है कि वे अक्सर साल भर प्राकृतिक जल स्त्रोतों से ही जल लाकर पीते हैं। गांव वासियों का कहना है कि सरकार व संबंधित विभाग द्वारा हर घर जल पहुंचा दिया है। लेकिन जो मिठास प्राकृतिक जल स्त्रोतों में है, वह सरकारी नल से आने वाले ले पानी में कहां है। इसलिए हम लोग 12 महीने पीने के लिए पानी प्राकृतिक जल स्त्रोतों से ही लाते हैं, जोकि शुद्ध व गुणवत्ता वाला होता है, लोग गर्मियों में फ्रिज का पानी पीते हैं लेकिन हमारी प्राकृतिक बावड़ियों, कुओं में फ्रिज जैसा पानी होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।