{"_id":"6a560b5e1dcf5104940ed71e","slug":"video-virender-kanwar-targets-the-state-government-over-the-pradhan-mantri-awas-yojana-contribution-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के अंशदान पर वीरेंद्र कंवर ने राज्य सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंशदान पर वीरेंद्र कंवर ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (बीएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के 2803 पात्र परिवारों को पक्के मकान बनाने की स्वीकृति मिलने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले अंशदान की राशि आज तक जारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इससे हजारों गरीब परिवार अपने पक्के घर का सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जब कि प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत कुटलैहड़ के 2803 परिवारों को तत्काल खाते में धनराशि मिल गई थी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 2803 परिवारों की सूची केंद्र सरकार को भेजी गई थी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मान जनक आवास उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की महत्व पूर्ण योजना है, लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण इसका लाभ लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।