Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
VIDEO : Martyr Praveen Sharma body reaches native village slogans of Jai Bharat Mata and Pakistan Murdabad
{"_id":"66b9e82ba18ffec1b20242d2","slug":"video-martyr-praveen-sharma-body-reaches-native-village-slogans-of-jai-bharat-mata-and-pakistan-murdabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पैतृक गांव पहुंची शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पैतृक गांव पहुंची शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना की उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में राजगढ़ के उपरला पालू निवासी शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह सोमवार को राजगढ़ पहुंची। शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित करने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। शहीद की पार्थिव देह दोपहर 1:20 बजे राजगढ़ पहुंची। शहीद के सम्मान के लिए समूचा बाजार बंद किया गया और हजारों लोग सड़क के किनारे खड़े रहे। एंबुलेंस में लाई गई पार्थिव देह पर लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोग शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। विधायक रीना कश्यप ने भी राजगढ़ में शहीद प्रवीण शर्मा को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी, उसके बाद विधायक शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने और परिजनों को सांत्वना देने के लिए उपरला पालू गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।