Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Forecast 22 June 2025: See what is the weather condition in your area | Amar Ujala
{"_id":"6857451f5d55eb99170c4ef5","slug":"weather-forecast-22-june-2025-see-what-is-the-weather-condition-in-your-area-amar-ujala-2025-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast 22 June 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Forecast 22 June 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sun, 22 Jun 2025 05:19 AM IST
कैसा रहेगा आपके शहर और राज्य में आज का मौसम। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्या रहेगा। हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index) कैसी रहेगी। सूर्योदय कितने बजे होगा और सूर्यास्त किस समय होगा। हवा की गति कैसी रहेगी। अल्ट्रावॉयलेट सूचकांक (UV Index) कैसा रहेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी या फिर आएगा तूफान। सूरज की गर्मी से तपिश बढ़ेगी या फिर मौसम की ठंडक आपको राहत देगी। आपके आसपास के वातावरण में आर्द्रता और नमी कितनी रहेगी। बारिश की संभावना कितनी हो
देश के अलग-अलग राज्यों में इन दिनों बारिश का मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में अगले 4 दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान है. 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी. तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है. शनिवार को दिल्ली का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. मध्य प्रदेश में 22 से 25 जून तक लगातार भारी वर्षा का अनुमान है. वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 से 24 जून के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज भारी बारिश देखने को मिल सकती है. बिहार में 24 से 26 जून के दौरान भारी वर्षा की संभावना है, जबकि 22 और 23 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी यही स्थिति रह सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 23 जून को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा, ओडिशा में 24 से 26 जून तक भारी वर्षा का अनुमान है. पश्चिम भारत में भी मानसून सक्रिय रहेगा. गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 22 से 26 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत में 22 से 26 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 24 जून तक भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 22, 25 और 26 जून को भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 जून के दौरान बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा, 22 और 23 जून को पूर्वी राजस्थान, 22 जून को दक्षिण हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भी भारी वर्षा हो सकती है. 22 से 26 जून के दौरान केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. कर्नाटक में 22 से 26 जून के दौरान भारी वर्षा हो सकती है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 22 से 24 जून के दौरान 40-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ सतही हवाएं चलने की संभावना है. 22 से 24 जून के दौरान तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में गर्म और आर्द्र स्थितियां बनी रहने की संभावना है. गुजरात और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है. 21 जून को गुजरात के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।