{"_id":"6a6c8ea359f59fd37f013cc4","slug":"video-family-outraged-over-ravi-singhs-death-staged-a-protest-by-blocking-talab-tillo-chowk-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: तवी रिवर फ्रंट मिस्ट्री! लापता रवि सिंह का शव मिला, परिजनों ने लगाए बड़े आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: तवी रिवर फ्रंट मिस्ट्री! लापता रवि सिंह का शव मिला, परिजनों ने लगाए बड़े आरोप
Nikita Gupta
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:31 PM IST
Link Copied
जम्मू के तवी रिवर फ्रंट के सामने रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 28 वर्षीय रवि सिंह का शव नहर से बरामद होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने तालाब तिल्लो चौक बंद कर प्रदर्शन किया और पुलिस से मामले की हत्या के एंगल से जांच करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले की सही दिशा में जांच नहीं हो रही है। परिजनों का कहना है कि रवि की मौत को महज हादसा नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि कई ऐसे तथ्य हैं जिनकी गहन और निष्पक्ष जांच आवश्यक है। परिवार ने हत्या का मामला दर्ज कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।