{"_id":"6a1d72913642c2fafc0bfc70","slug":"video-kabaddi-players-in-dire-straits-in-reasi-lack-of-basic-amenities-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: रियासी में कबड्डी खिलाड़ियों की हालत खराब, बुनियादी सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: रियासी में कबड्डी खिलाड़ियों की हालत खराब, बुनियादी सुविधाओं का अभाव
Nikita Gupta
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:22 PM IST
Link Copied
रियासी में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से युवा खिलाड़ी परेशान है। कबड्डी खेलने के लिए स्टेडियम में कोर्ट नहीं है। खिलाड़ी स्टेडियम के मैदान में स्वयं बनाए गए कोर्ट में खेलते है। कबड्डी खेलने के लिए कोई कोच भी नहीं है,जिस से खिलाड़ी स्वयं ही प्रैक्टिस करते है। एन एस कोच भवानी सिंह ने बताया कि जिला के खिलाड़ियों के पास कोई भी सुविधा नहीं है। खास कर के स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों के पास कोई सुविधा नहीं है, जहां तक कि कोर्ट बनाने के लिए चुना तक वह बाजार से खरीद कर लाते है। उन्होंने बताया कि, कोरोना काल से पहले तत्कालीन डीसी ने कबड्डी कोर्ट बना कर दिया था। अब उसकी हालत खराब हो गई वह,वह खेलने लायक नहीं रहा। वह लोग खिलाड़ियों साथ वर्ष 2022 से स्टेडियम के भीतर कोर्ट बनाने की मांग कर रहे है। कई चिट्ठियां अधिकारियों को लिखी गई है,लेकिन उन्हें अभी तक कुछ हासिल नहीं हुआ। पिछले दिनों उन्होंने खुद पैसे इकट्ठे कर कोर्ट को बनाने का काम शुरू करवाया था,वह भी अधर में लटका है। खिलाड़ियों को कोच के साथ ही कोर्ट और अन्य सुविधाओं की सख्त जरूरत है,ताकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।