{"_id":"6a1d24757e237019c70f663c","slug":"video-gada-apana-maga-ka-lkara-mabil-tavara-oura-pana-ka-taka-ma-caugdhha-cara-lga-maka-para-pahaca-palsa-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टावर और पानी की टंकी में चढ़े चार लोग, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टावर और पानी की टंकी में चढ़े चार लोग, मौके पर पहुंची पुलिस
विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को शहर में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अलग-अलग स्थानों पर चार लोग मोबाइल टावर और पानी की टंकी पर चढ़ गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शहर के रघुकुल विद्यापीठ के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर एक महिला अपने बच्चे के साथ चढ़ गईं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। एडीएम आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी महिला और बच्चों को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। महिला द्वारा टावर पर चढ़ने के पीछे अपनी कुछ मांगों को लेकर नाराजगी जताई जा रही है।
उधर, कचहरी परिसर स्थित पानी की टंकी पर अधिवक्ता संजय दूबे अपने एक साथी के साथ चढ़ गए। परिजनों के अनुसार संजय दूबे अपने पिता की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज हैं। उनका आरोप है कि घटना के काफी समय बाद भी पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी के विरोध में उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।