{"_id":"69d8ac46e91ab9e5ae0a34ad","slug":"video-partial-relaxation-in-shivkhodi-darshan-timings-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा: शिवखोड़ी दर्शन समय में मिली आंशिक छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा: शिवखोड़ी दर्शन समय में मिली आंशिक छूट
Nikita Gupta
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:22 PM IST
Link Copied
रनसु स्थित शिवखोड़ी में यात्रा की समय सीमा को लेकर बुधवार को एक निर्णायक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी कुमार अभिषेक, एसएसपी मुकुंद टिबरेवाल,विधायक कुलदीप राज दुबे सहित संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में समय सीमा को लेकर कोई बड़ा फैसला सामने नहीं आया, लेकिन श्रद्धालुओं को आंशिक राहत जरूर दी गई है। विधायक कुलदीप राज दुबे ने बताया कि पहले कटरा से पौनी तक आने वाले नाकों पर यात्री वाहनों को रोक दिया जाता था, जबकि अब दोमेल नाके से शाम 7 बजे के बाद भी यात्री वाहन शिवखोड़ी की ओर जा सकेंगे और वहां रुक सकेंगे।
इसके अलावा, शिवखोड़ी में दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को भी एक घंटे की अतिरिक्त छूट दी गई है। पहले उन्हें शाम पांच बजे से पहले ही रनसु से वापिस रवाना होना पड़ता था। व्यापार मंडल व संघर्ष समिति की अध्यक्ष ने इस निर्णय को राहत भरा बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को कुछ सुविधा मिलेगी। विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले दस दिनों में समिति के सदस्यों को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलवाकर इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
हालांकि, संघर्ष समिति के कुछ सदस्य और कांग्रेस के प्रदेश सचिव करन दीप सिंह इस फैसले से संतुष्ट नहीं दिखे। उनका कहना था कि कटड़ा से आने वाले श्रद्धालु शिवखोड़ी पहुंचकर रुकने के बजाय वापस लौटना चाहते हैं, इसलिए यात्रा समय को कम से कम रात नौ बजे तक बढ़ाया जाना चाहिए था। वहीं, पूर्व डीडीसी सदस्य केवल कृष्ण शर्मा ने फैसले का स्वागत करते हुए विधायक पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु शाम सात बजे तक शिवखोड़ी पहुंच जाते हैं, वे 24 घंटे के भीतर गुफा में दर्शन कर सकते हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।