{"_id":"6a22b538a6c87dbe8c0dcb45","slug":"video-uproar-over-capex-pri-budget-allegations-of-ignoring-gram-sabhas-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: कैपेक्स-पीआरआई बजट पर बवाल, ग्राम सभाओं की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: कैपेक्स-पीआरआई बजट पर बवाल, ग्राम सभाओं की अनदेखी का आरोप
Nikita Gupta
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:08 PM IST
Link Copied
ऑल जम्मू एण्ड कश्मीर पंचायत कांफ्रेस ने कैपेक्स, पीआरआई बजट में ग्राम सभाओं द्वारा दी गई सिफारिशों को
पूरी तरह से नजरअंदाज किए जाने पर रोष व्यक्त किया है। अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि जो भी सिफारिशें ग्राम सभाओं द्वारा दी गई है उनको एक किनारे पर रखकर प्रदेश के तमाम विधायकों ने अपनी मनमर्जी से अपने फायदे को देखते हुए कैपेक्स, पीआरआई बजट पास करवा दिए है जिसका हम विरोध करते है। उन्होंने कहा कि जो भी सिफारिशें ग्राम सभाओं द्वारा की जाती है उनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है जबकि ऐसा हम नहीं कह रहे है , देश का कानून ये कहता है। उन्होंके कहा कि प्रदेश में कुल 4192 पंचायतें है और हम सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों से अपील करते है कि वे अपनी-अपनी ग्राम सभा की सिफारिशें विडियोग्राफी के माध्यम से सरकार तक पहुंचाए ताकि सरकार उनपर गौर करे ताकि ग्राम सभाओं का सम्मान बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी ग्राम सभाओं की सिफारिशों को नजरअंदाज किया जाएगा तो हम सड़कों पर उतरकर सरकार के इस फैसले का विरोध करेंगे। इस अवसर पर केरन पंचायत के पूर्व सरपंच धर्मेन्द्र सिंह व अन्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।