Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Grand Kalash Yatra held prior to the Shrimad Bhagwat Katha; the town echoed with chants hailing Lord Shiva and Lord Shri Krishna.
{"_id":"6a70bf43af91dc42f80d2f99","slug":"video-grand-kalash-yatra-held-prior-to-the-shrimad-bhagwat-katha-the-town-echoed-with-chants-hailing-lord-shiva-and-lord-shri-krishna-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, शिव-श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा नगरा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, शिव-श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा नगरा
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:48 PM IST
Link Copied
झांसी। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर नगरा स्थित कृष्णा वैली फौजी गार्डन से सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भगवान शिव और श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
कलश यात्रा कृष्णा वैली फौजी गार्डन से प्रारंभ होकर नगरा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े और भगवान शिव व भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना तथा भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। कथा के मुख्य वक्ता पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री महाराज अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, कर्म और मानव जीवन के मूल्यों का संदेश देंगे। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन समिति ने बताया कि कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
कलश यात्रा में पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री महाराज, संतोष फौजी, अनिल यादव, संतोष कुशवाहा, अरुण कुमार पटेरिया, चांदनी कुशवाहा, रीना कुशवाहा, शोभना कुशवाहा, साधना सिंह, राजवीर सिंह, नवनीत कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, भारत कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, नंदिनी कुशवाहा, नैन्सी कुशवाहा, वंश शर्मा, देवेंद्र पंडित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।