Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
The city became immersed in devotion to Lord Shiva on the first Monday of Sawan; a massive surge of devotees thronged the temples.
{"_id":"6a70b5754173f83d1b0c0c1a","slug":"video-the-city-became-immersed-in-devotion-to-lord-shiva-on-the-first-monday-of-sawan-a-massive-surge-of-devotees-thronged-the-temples-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ शहर, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ शहर, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:06 PM IST
Link Copied
झांसी।सावन माह के पहले सोमवार को शहर पूरी तरह शिवमय नजर आया। मड़िया महादेव मंदिर, हजारिया महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, पानी की धर्मशाला स्थित शिव मंदिर तथा पंचकुइया के पंचमुखी महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पंचकुइया स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवलिंग निर्माण कर पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।
वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सिद्धेश्वर मंदिर, मड़िया महादेव, हजारिया महादेव, पानी की धर्मशाला स्थित शिव मंदिर तथा अन्य शिवालयों के लिए कांवड़ यात्राएं भी निकाली गईं। शिवभक्त कंधों पर कांवड़ लेकर भजन-कीर्तन और 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ मंदिरों तक पहुंचे तथा भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
पूरे दिन शहर के प्रमुख शिवालयों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन किए, जिससे पूरा शहर शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।