Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Roads at Unnao Gate, Datia Gate, and Bada Gaon Gate await repair; risk of accidents rising daily.ate routes have become a source of trouble.
{"_id":"6a74bb12c446c5d2da038fd8","slug":"video-roads-at-unnao-gate-datia-gate-and-bada-gaon-gate-await-repair-risk-of-accidents-rising-dailyate-routes-have-become-a-source-of-trouble-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"उन्नाव गेट, दतिया गेट और बड़ा गांव गेट की सड़कें मरम्मत की राह में, हर दिन बढ़ रहा हादसों का खतरा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उन्नाव गेट, दतिया गेट और बड़ा गांव गेट की सड़कें मरम्मत की राह में, हर दिन बढ़ रहा हादसों का खतरा
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:19 PM IST
झांसी। शहर की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं। उन्नाव गेट से पंचवटी जाने वाली सड़क, फिल्टर रेलवे क्रॉसिंग से दतिया गेट तक का मार्ग और बड़ा गांव गेट के बाहर श्मशान घाट से पलक गार्डन तक जाने वाली सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा लगातार बना रहता है। पैदल राहगीरों को भी पानी से भरे गड्ढों के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके तथा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।