{"_id":"6abb7908c77c6a114508ce9d","slug":"video-cakaravata-ka-satha-manasana-bha-aaja-sa-para-taraha-sa-ha-jaega-vatha-ab-caugdhhaga-para-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"चक्रवात के साथ मानसून भी आज से पूरी तरह से हो जाएगा विदा, अब चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवात के साथ मानसून भी आज से पूरी तरह से हो जाएगा विदा, अब चढ़ेगा पारा
यूपी से मानसून के साथ चक्रवात ने भी विदा ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार अब किसी भी जिले में बारिश को लेकर पूर्वानुमान नहीं है। कई दिनों की बारिश के बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सोमवार को धूप खिलने से मौसम ने करवट लिया। बारिश और तेज हवाओं की रफ्तार थमने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय रहा मौसम तंत्र अब कमजोर पड़ गया है। इसके असर से अगले एक सप्ताह में प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
इससे पहले सोमवार को पश्चिमी तराई के कुछ जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में बादलों की आवाजाही भी रही। बिजनौर में सर्वाधिक 95 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुरादाबाद में 72 और अमरोहा में 71 मिमी बारिश हुई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश थमने और धूप खिलने से अब तापमान बढ़ेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में करीब पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं।
कई दिन तक लगातार बारिश के बाद राजधानी में बारिश थमी तो धूप खिली। इससे दिन का तापमान आठ डिग्री तक बढ़ गया। हवा में नमी बरकरार रहने से लोगों को उमस भी झेलनी पड़ी।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को धूप की तल्खी और बढ़ेगी। इससे तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।