{"_id":"6aa8dc037ecab0795304dae6","slug":"video-kasata-na-bharana-para-lkhanauu-ma-yavaka-ka-bthhaka-bnaya-paca-thana-karavaii-majathara-oura-nakalvaya-khana-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"किस्त न भरने पर लखनऊ में युवक को बंधक बनाया, पांच दिन करवाई मजदूरी और निकलवाया खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्त न भरने पर लखनऊ में युवक को बंधक बनाया, पांच दिन करवाई मजदूरी और निकलवाया खून
राजधानी लखनऊ में मोबाइल की किस्त न जमा कर पाने पर आठ सितंबर को रिकवरी एजेंट युवक को घर से ले गए। पांच दिन तक बंधक बनाकर मजदूरी करवाई और खून भी निकलवाया।
आरोप है कि घरवाले जब निगोहां थाने एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने टरका दिया। सोमवार को डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर पीटने और जानलेवा हमला करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
निगोहां के राजाराम खेड़ा पुरहिया गांव निवासी नेवल ने गीता मोबाइल शॉप से किस्तों पर 21 हजार का मोबाइल खरीदा था। बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि किस्त नहीं भर पाने पर आठ सितंबर को रिकवरी एजेंट शुभम व एक अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे और मोबाइल छीन लिया।
नेवल को बाइक से ले जाकर एक ब्लड बैंक में खून निकलवाया। इसके बाद बंधक बनाकर पीटने के साथ मजदूरी कराई। 13 सितंबर को आरोपी ने राजकुमार को फोन करके किस्त के ढाई हजार मांगे। पैसे देने के बाद आरोपी और 12 हजार रुपये की मांग करने लगे। विरोध पर भाई को नदी में फेंकने की धमकी दी।
आरोप है कि धमकी मिलने के पास राजकुमार पुलिस के पास पहुंचे तो एफआईआर लिखने के बजाय पुलिस ने सिर्फ उस नंबर पर कॉल की, जिससे रुपये मांगने के लिए फोन आया था। इसके बाद आरोपियों ने नेवल को कैब से गांव भिजवा दिया। घर आकर नेवल थाने पहुंचे तो दरोगा ने उन्हें डरा धमकाकर घर भेज दिया।
डीसीपी दक्षिणी मुस्ताक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भी जांच की जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।