{"_id":"6a8068cabad1ddb15c03e211","slug":"video-lkhanauu-ma-mahalo-sa-cana-sanacaga-karana-val-tha-aarapa-garafatara-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ में जानकीपुरम पुलिस ने महिलाओं से चेन लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को शुक्रवार को सीडीआरआई, जानकीपुरम विस्तार के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो चेन और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। बाइक के कागजात नहीं मिलने पर उसे एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
एडीसीपी उत्तरी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीकेटी के मदारीपुर निवासी अभिषेक कुमार (20) और किशुनपुर मदारीपुर निवासी विभाकर उर्फ सानू गुप्ता (20) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करते हैं।
पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त की सुबह आयुष विहार निवासी बृजकिशोर बाजपेई की पत्नी भावना मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछे से उनकी चेन खींचकर फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गईं। 14 अगस्त की रात करीब 10:10 बजे पुलिस ने सीडीआरआई के पास से अभिषेक और विभाकर को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो चेन बरामद हुईं।
पूछताछ में आरोपियों ने गाजीपुर थाना क्षेत्र में तीन अगस्त की रात करीब 10:30 बजे स्कूटी सवार महिला से चेन लूटने की बात भी स्वीकार की। यह वारदात शक्तिनगर, इंदिरानगर निवासी श्यामोली बनर्जी के साथ हुई थी। चेन लूटने के दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से श्यामोली सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई थीं।
एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल और चेन छीनते थे। लूटे गए सामान को बेचकर मिलने वाली रकम से अपने निजी खर्च और शौक पूरे करते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनकी अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि अभिषेक कुमार के खिलाफ सीतापुर के पिसावां थाने में वर्ष 2023 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं, विभाकर के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।