{"_id":"6aa76801ffb042d844089303","slug":"video-lkhanauu-ma-pacavata-paraka-ma-nama-ka-paugdha-ka-dal-sa-ltaka-mal-yavaka-ka-shava-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में रात 1.30 बजे तक जाग रहा था रवि, सुबह पार्क में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में रात 1.30 बजे तक जाग रहा था रवि, सुबह पार्क में फंदे से लटका मिला शव
राजधानी लखनऊ में गुडंबा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर-जे स्थित पंचवटी पार्क में सोमवार सुबह नीम के पेड़ से फंदे पर युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-एच निवासी रवि अवस्थी (25) के रूप में हुई। रवि नाजा मार्केट स्थित कंप्यूटर की दुकान में काम करते थे। परिजन सुबह से उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पार्क पहुंचे, जहां उसका शव देखकर उनके होश उड़ गए।
पिता अरविंद अवस्थी ने बताया कि रविवार रात करीब 1.30 बजे तक रवि जाग रहा था। इसके बाद परिवार के सभी लोग सो गए। सुबह रवि को घर पर नहीं देखकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए परिजन पंचवटी पार्क पहुंचे तो नीम के पेड़ से चारपाई की प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों के मुताबिक, करीब एक माह पहले रवि का माटी क्षेत्र में हादसा हुआ था। इसके बाद से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसी वजह से परिवार के लोग उसकी स्थिति को लेकर चिंतित रहते थे। परिवार में पिता अरविंद अवस्थी, मां और छोटा भाई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की पहचान रवि अवस्थी के रूप में हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।