{"_id":"6a47b98a8ebc1a8043096fcd","slug":"video-lkhanauu-ma-thharathara-hathayara-sa-hamal-karaka-shataraga-masatara-ka-hataya-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में धारदार हथियार से हमला करके शटरिंग मिस्त्री की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में धारदार हथियार से हमला करके शटरिंग मिस्त्री की हत्या
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला करके शटरिंग मिस्त्री की हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। फायरिंग भी की गई। मौके पर कई बाइक और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त मिले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के जगतखेड़ा गांव की है। गांव निवासी अभिषेक रावत की हत्या हुई है। बताया गया कि अभिषेक शटरिंग और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके पिता विनोद रावत की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां पुष्पा, एक बहन और दो छोटे भाई हैं। परिवार का खर्च अभिषेक ही उठाता था।
मां पुष्पा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे अभिषेक को फोन करके सरथुआ बुलाया गया था। वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उस पर धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक हमलावर भाग गए थे।
एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि अभिषेक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।