{"_id":"6a8068c6bf50f008e806a262","slug":"video-savatatarata-thavasa-para-lkhanauu-ka-kakara-blka-ma-shana-sa-lharaya-taraga-shahatha-ka-kaya-gaya-namana-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के काकोरी ब्लॉक में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया गया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के काकोरी ब्लॉक में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया गया नमन
लखनऊ में विकासखंड काकोरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 8.00 बजे ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव और प्रशिक्षु आईएएस स्वाति ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ और परिसर में स्थित काकोरी के शहीदों की लाट पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिशिर यादव समेत ब्लॉक के अधिकारी , सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनसुख पाल, सहायक विकास अधिकारी आरडी दिनेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि विनोद कुमार, बड़े बाबू शिवकांत ,रफत फातिमा ,कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।