{"_id":"6ab0e25575e47cf8d90d1be3","slug":"video-video-athhakara-oura-vatataya-sashakatakaranae-ka-maga-ka-lkara-sabhasatha-ka-paratharashana-10-sataraya-maga-patara-sapa-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अधिकारों और वित्तीय सशक्तिकरण की मांग को लेकर सभासदों का प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अधिकारों और वित्तीय सशक्तिकरण की मांग को लेकर सभासदों का प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा
उत्तर प्रदेश की नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के निर्वाचित सभासदों ने अधिकारों, सम्मान और वित्तीय सशक्तिकरण की मांग को लेकर हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन (नगरीय निकाय) के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा गया।
सभासदों ने न्यूनतम 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, 5 हजार रुपये पेंशन और यात्रा भत्ता बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने की मांग की। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए एक लाख रुपये प्रतिमाह वार्ड विकास निधि, पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सेवा और 20 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा की मांग रखी गई। सभासदों ने ग्राम पंचायत भवन की तर्ज पर वार्ड भवन बनाने और ‘ई-नगर स्वराज’ पोर्टल लागू करने की भी मांग की। एसोसिएशन ने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेशभर के सभासद सामूहिक इस्तीफे का कदम उठा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।