{"_id":"6880af2c3212f224f50c0782","slug":"video-video-barabanki-palsataka-fakatara-ma-bhashhanae-aaga-lkha-ka-nakasana-sharamaka-ma-maca-afara-tafara-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Barabanki: प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान, श्रमिकों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Barabanki: प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान, श्रमिकों में मची अफरा-तफरी
कुर्सी थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में स्थित प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली जैन फैक्टरी में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। घटना के वक्त फैक्टरी के अंदर काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी श्रमिक बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। फैक्टरी से लगातार धुआं और लपटें उठती रहीं। फैक्टरी में प्लास्टिक के मग, बाल्टी, तसला, डिब्बे और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं तैयार की जाती थीं। आग की शुरुआत फैक्टरी के अग्र भाग से हुई, जहां अचानक धुआं उठता दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी प्रबंधन ने तुरंत अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू होती गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। कुर्सी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्राथमिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। उधर, फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि फैक्टरी के अंदर बड़ी मात्रा में कच्चा प्लास्टिक और तैयार माल स्टोर किया गया था, जो आग लगने की स्थिति में और ज्यादा ज्वलनशील हो गया।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। आग के कारण आसपास का इलाका धुएं की चपेट में आ गया जिससे दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल अनुमान है कि आग से लाखों रुपये का माल और मशीनें जलकर खाक हो गई हैं। राहत की बात यह रही कि कोई व्यक्ति झुलसा नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।