{"_id":"6aa928c907cb9c0ef20d39fb","slug":"video-video-kathal-galkada-ma-ghayal-paravata-thava-ka-mata-maracara-para-hagama-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कंदैला गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की मौत, मोर्चरी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कंदैला गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की मौत, मोर्चरी पर हंगामा
अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की मंगलवार को केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को हुई फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हुई थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है।
मां-बेटे की मौत की सूचना के बाद मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बड़ी संख्या में लोग लखनऊ स्थित मोर्चरी पहुंच गए। यहां लोगों ने हंगामा करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्वामी प्रसाद मौर्य भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। शव ले जाने वाली गाड़ी को रोक दिया गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। काफी देर तक मोर्चरी परिसर में गहमागहमी बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।