{"_id":"69d79811dd1b74e69e064b02","slug":"video-video-lkhanauu-ma-fagasa-aarata-oifa-brathaga-kanakalva-2026-10-aparal-sa-sarakashhata-matatava-para-haga-mathana-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में ‘फॉगसी आर्ट ऑफ बर्थिंग कॉन्क्लेव 2026’ 10 अप्रैल से, सुरक्षित मातृत्व पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में ‘फॉगसी आर्ट ऑफ बर्थिंग कॉन्क्लेव 2026’ 10 अप्रैल से, सुरक्षित मातृत्व पर होगा मंथन
सुरक्षित मातृत्व और आधुनिक प्रसूति तकनीकों पर चर्चा के लिए लखनऊ में तीन दिवसीय 'फॉगसी आर्ट ऑफ बर्थिंग कॉन्क्लेव - वॉम्ब टू वर्ल्ड कॉन 2026' का शुभारंभ 10 अप्रैल से अटल बिहारी बाजपेई कनवेंशन सेंटर में आयोजित होगा, इस कार्यक्रम में देश-विदेश के सैकड़ों विशेषज्ञ शामिल हो रहें हैं। इसकी प्रेसवार्ता करते हुए आयोजन अध्यक्ष डॉ. प्रीति कुमार और सचिव डॉ. सीमा मेहरोत्रा ने बताया कि कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य 'सम्मानजनक और सुरक्षित मातृत्व देखभाल' को बढ़ावा देना है।
असंतुलित जीवनशैली और कुपोषण के कारण गर्भावस्था में जटिलताएं बढ़ रही हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 75 प्रतिभागी, जिनमें डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ शामिल हो रहें हैं, उन्हें आधुनिक प्रसूति तकनीकों और वैकल्पिक प्रसव मुद्राओं के बारे में सिखाया जाएगा। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार सहित यूनिसेफ और यूएनएफपीए जैसी संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। विशेषज्ञों ने सुरक्षित मातृत्व के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार और समय पर डॉक्टरी सलाह को अनिवार्य बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।