{"_id":"69df3dcfcfbb5477ed0cf674","slug":"video-video-nagara-nagama-sathana-bthaka-ka-btha-mahapara-sashhama-kharakaval-na-pasa-parasatava-oura-vakasa-karaya-ka-tha-janakara-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नगर निगम सदन बैठक के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने पास प्रस्तावों और विकास कार्यों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नगर निगम सदन बैठक के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने पास प्रस्तावों और विकास कार्यों की दी जानकारी
लखनऊ में नगर निगम सदन की बैठक के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए सदन में पारित प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, सड़क सुधार और अन्य जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया गया है।
महापौर ने कहा कि इन प्रस्तावों के जरिए शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। बैठक में पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं, जिन पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। अधिकारियों को जल्द कार्यान्वयन के निर्देश दिए गए।
महापौर ने कहा कि इन प्रस्तावों के जरिए शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। बैठक में पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं, जिन पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। अधिकारियों को जल्द कार्यान्वयन के निर्देश दिए गए।
वहीं, बुधवार को हुई नगर निगम सदन की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पास किया गया । इनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव दीनदयाल उपाध्याय सेवा न्यास की ओर की ओर से पूर्व में जियामऊ में लीज पर मिली जमीन को वापस किया जाना है। सदन में महापौर ने बताया कि दीनदयाल सेवा न्यास ने जमीन नगर को वापस कर दी है।
वहीं, दूसरी ओर यह भी कहा इसी जमीन को एलडीए की ओर से नियोजित विकास के लिए मांगा गया है। एलडीए का कहना है कि वह इस जमीन की कीमत भी सरकारी रेट पर देगा।
सदन में वार्ड में विकास कार्य करने के लिए एक करोड़ 10 लख रुपए का पार्षद कोटा भी जारी कर दिया गया है। नई प्रचार नियमावली को भी मंजूरी दी गई है। असम चुनाव के दौरान शहर में कूड़ा उठान पर पड़े असर को लेकर हंगामा बवाल भी हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।