{"_id":"6a97e25a2d75869d9306ca28","slug":"video-video-uugdhana-yatha-fasata-ma-chhatarao-ka-paratabha-ka-mal-maca-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: उड़ान यूथ फेस्ट में छात्राओं की प्रतिभा को मिला मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: उड़ान यूथ फेस्ट में छात्राओं की प्रतिभा को मिला मंच
विज्ञान फाउंडेशन एवं खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में उड़ान यूथ फेस्ट के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कॉलेज परिसर, चौक में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का प्रयास सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं वित्तीय आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने छात्राओं से कौशल विकास योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।