{"_id":"6a4f95bb883309613d0bdb28","slug":"video-video-yapa-brada-ka-vathayarathaya-ka-sasata-thara-para-malna-shanpr-haii-enasaiiaarata-ka-katab-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर मिलनी शुरू हुई एनसीईआरटी की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर मिलनी शुरू हुई एनसीईआरटी की किताबें
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूल-कॉलेजों के शैक्षिक सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए सस्ती दरों पर एनसीईआरटी की किताबें बृहस्पतिवार से मिलनी शुरू हो गईं। परिषद के सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर राजधानी के चार कॉलेजों में अलग-अलग तिथियों में स्टॉल लगाए जाने की पहल हुई है।
पहले दिन बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहमीना रोड पर किताबों की बिक्री की गई। यहां शुक्रवार को भी किताबों का वितरण किया जाएगा। चाचा प्रिंटर्स एंड पब्लिशर्स की प्रतिनिधि कल्पना अग्रवाल ने बताया की पहले दिन बरसात के बीच करीब 100 बच्चों ने किताबें ली हैं। यहां कक्षा नौ की किताबों का सेट 380 रुपये, कक्षा 10 की किताबों का सेट 393 रुपये, कक्षा 11 का सेट 455 रुपये और कक्षा 12 का सेट 525 रुपये का है।
कक्षा 11 व 12 की किताबों में विषयवार कुछ दामों में अंतर हो सकता है। जबकि यही किताबों का सेट निजी प्रकाशकों के पांच से छह हजार का मिलता है। इन स्टॉलों पर बोर्ड की ओर से निर्धारित प्रकाशकों की किताबें मिल रहीं । इनमें पायनियर प्रिंटर्स एंड पब्लिशर्स, सिकंदरा आगरा, सिंघल एजेंसीज पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर और पीतांबरा बुक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। स्टॉलों से कक्षा नौ, 10, 11 और 12 के विद्यार्थी किताबें ले सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।