आगर मालवा जिले के बड़ौद क्षेत्र के ग्राम ककड़ेल में खेलने के लिए घर से निकला एक नाबालिग झाड़ियों में गंभीर घायल अवस्था में मिला। उसका इंदौर में उपचार चल रहा है। नाबालिग के सिर, चहरे समेत कई अन्य जगह गंभीर चोट हैं। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी सूजन हैं। उसे करीब 15 टांके आए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग के साथ एक अन्य नाबालिग ने अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की थी। पीड़ित ने इसका विरोध किया और यह बात घरवालों को बताने की बात कही। जिससे गुस्साए नाबालिग आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जो चाहता था, वह काम नहीं होने पर उसने गुस्से में लड़के के सिर पर पत्थर पटक दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से घायल बालक के परिजनों में आक्रोश है, उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हत्या के प्रयास का केस
बड़ौद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि शनिवार शाम को घर से खेलने निकला बालक रात तक घर नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। गांव के ही एक अन्य बालक के साथ उसे आखिरी बार देखा गया था। जब उस बालक से जानकारी ली गई, तो आरोपी ने बताया कि किया कि उसने पीड़ित के सिर पर पत्थर मारा और उसे झाड़ियों में छोड़कर घर आ गया। सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले अपहरण का केस दर्ज किया गया था, बाद में हत्या के प्रयास और अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास होने की बात मेडिकल जांच में सामने आई है। आरोपी बालक को बाल सुधार गृह उज्जैन भेजा गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
नाबलिग गंभीर घायल
परिजनों के अनुसार घायल बच्चे के माथे, सिर के पीछे और आंख के पास गहरी चोटें हैं। मुंह पर भी चोट है, उसके होंठ भी कटे हुए हैं। उसे करीब 15 टांके आए हैं। प्राइवेट पार्ट पर भी सूजन है। इंदौर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।
ये भी पढ़ें:
तीन पीढ़ी से फैक्टरी में बन रहे थे अवैध हथियार, पिता जेल गया तो बेटे ने संभाली कमान, कई राज्यों में सप्लाई
18 जुलाई को कर दी थी बच्चे की हत्या
बता दें 18 जुलाई 2025 को बड़ौद थाना क्षेत्र के गुड़भेली गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां, 9 साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसके साथ 14 साल के एक लड़के ने अप्राकृतिक कृत्य किया था। बच्चे ने मना किया तो उसने पलंग के पाए से सिर पर वार किया, फिर रस्सी से गला घोंट दिया और शव को प्लास्टिक की थैली में डालकर फेंक दिया था। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने चक्काजाम का विरोध किया था।
ये भी पढ़ें:
नीचे सोता रहा परिवार, ऊपर किसी ने काटा बेटी का गला, डोली से पहले उठी अर्थी; जून में हुई थी सगाई