सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Road blockade to protest corruptionShahdol-Amarkantak road blocked for hours

Anuppur News: पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भड़के ग्रामीण, शहडोल-अमरकंटक मार्ग किया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 08:59 PM IST
Road blockade to protest corruptionShahdol-Amarkantak road blocked for hours

पुष्पराजगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत पोड़ी में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने ग्राम पोड़ी के पास शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान किया गया, जबकि कई कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में वे पूर्व में कई बार जनसुनवाई और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतें सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि शिकायतों के बावजूद जांच लंबित रहने से लोगों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। इसी कारण प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्हें सड़क जाम करने का कदम उठाना पड़ा।

पढ़ें: दिग्विजय सिंह की मानहानि याचिका में उमा भारती को जवाब दाखिल करने की मोहलत, जानें अगली तारीख कब?

चक्का जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीईओ तथा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगें सुनीं और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन पुनः सामान्य हो गया।

थाना प्रभारी अमरकंटक लाल बहादुर तिवारी ने बताया कि पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर में सीएम योगी का आह्वान, जहर मुक्त खेती से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना

18 Jun 2026

Solan: मां शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन संपन्न, 40 से अधिक कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

18 Jun 2026

''शादी करा दीजिए साहब'', जनसुनवाई में पहुंचे युवक ने प्रशासन से लगाई गुहार

18 Jun 2026

जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन भगवान मुनिसुब्रतनाथ का जन्मकल्याणक बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया

18 Jun 2026

Kinnaur: टापरी ग्रीष्मोत्सव का हुआ समापन, मंत्री जगत सिंह नेगी ने की शिरकत

18 Jun 2026
विज्ञापन

Hamirpur: मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Shahjahanpur News: तिलहर सीएचसी में लैब की छत से गिरा प्लास्टर, मशीनें क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

18 Jun 2026
विज्ञापन

Bihar: आधी रात शराब की तलाश में पत्रकार के घर पहुंची टीम, राजद का आरोप- सच दिखाने वालों को दबाया जा रहा है

18 Jun 2026

Meerut: दौराला में तालाब की भूमि से हटाया अतिक्रमण, 21 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

18 Jun 2026

बृहस्पतिवार को पारा पुहंचा 40 डिग्री सेल्सियस, गर्मी ने किया बेहाल

18 Jun 2026

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने दिया बीएसए कार्यालय पर धरना

18 Jun 2026

नशे के खिलाफ छात्रों ने लिया जागरूकता का संकल्प

18 Jun 2026

राजधानी में मुख्तार की जमीन पर बने फ्लैट ध्वस्त करने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम, लोगों की झड़प

18 Jun 2026

Kullu: शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा सिंह साहिब में लगी छबील, राहगीरों को बांटा मीठा पानी व फल

18 Jun 2026

भूमि अधिग्रहण की आशंका पर किसानों का प्रदर्शन, एडीए उपाध्यक्ष से नोकझोंक

18 Jun 2026

Delhi: एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन, देखें रिपोर्ट

18 Jun 2026

Noida News: गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर होंगे धार्मिक आयोजन

18 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा: दहेज, नशा और बेरोजगारी पर होगा मंथन, चित्रकूट में जुटेंगे देशभर के गुर्जर बुद्धिजीवी

18 Jun 2026

Gurugram: निवेश के नाम पर 2.53 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

18 Jun 2026

Korba: पीएनसी कंपनी के अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप, कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

18 Jun 2026

उन्नाव: योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, उन्नाव से कानपुर तक दिखेगा विकास

18 Jun 2026

पुलिस ने तीन वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

18 Jun 2026

Shimla: रोस्टर सिस्टम से होगा नगर निगम की दुकानों का आवंटन, वित्त समिति की बैठक में प्रस्ताव मंजूर

18 Jun 2026

पतंजलि योग महिला समिति ने की प्रेस वार्ता, कहा - योग से महिलाएं रहेंगी स्वस्थ

18 Jun 2026

Meerut: कमिश्नरी कार्यालय के सामने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का भव्य स्वागत

18 Jun 2026

मुख्तार की जमीन पर बने फ्लैट्स पर अवैध का नोटिस, ध्वस्त करने पहुंची टीम से लोगों की झड़प

18 Jun 2026

Kullu: आशा ठाकुर बोलीं- जनता को शहर की समस्याओं से निजात दिलाएंगे

18 Jun 2026

Bilaspur: मुख्य सड़क का पानी भंदोड़ी संपर्क मार्ग की ओर बहने से बढ़ी परेशानी

18 Jun 2026

एचपीएससी के पीड़ित अभ्यार्थियों ने शुरू किया आमरण अनशन

माधापुर में गौवंशों को नशे का इंजेक्शन लगाकर ले जाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

18 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed