बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   16 people were rescued in Balaghat after suddenly getting trapped amidst rapidly rising waters.

Balaghat News: खेत में बोवनी कर रहे थे, अचानक बढ़ा पानी तो फंस गए 16 किसान; टीम ने मशक्कत के बाद बचाई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 06:12 PM IST
16 people were rescued in Balaghat after suddenly getting trapped amidst rapidly rising waters.

बालाघाट जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर में पुलिस और राहत दल की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। खेतों में कृषि में लगे हुए किसान बोनी का कार्य करने गए 16 ग्रामीण अचानक नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से चारों ओर से पानी से घिर गए और सुरक्षित लौटने का रास्ता बंद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और हॉक फोर्स की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी 16 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।



जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को ग्राम भानपुर के 16 ग्रामीण खेतों में कृषि कार्य करने गए थे। इसी दौरान लगातार बारिश से जलस्तर तेजी से बढ़ गया और खेतों से गांव लौटने का मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। तेज बहाव के बीच ग्रामीण खेतों के बीच फंस गए और किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई।

ये भी पढ़ें- उफान पर शिप्रा, पानी में समाए घाट-मंदिर; उफनती पुलिया में बहे सहायक सचिव

घटना की सूचना मिलते ही हट्टा थाना पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद थाना हट्टा पुलिस, एसडीआरएफ और हॉक फोर्स गोदरी की संयुक्त टीम मौके पर रवाना हुई। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और तेज बहाव के बावजूद रेस्क्यू टीम ने पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ अभियान चलाया। राहत दल ने एक-एक कर सभी 16 ग्रामीणों तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद सभी ग्रामीणों को उनके घर भेजा गया। समय पर की गई कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत दल का सहयोग किया। पुलिस, एसडीआरएफ और हॉक फोर्स के समन्वित प्रयासों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि राहत दल समय पर नहीं पहुंचता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

एसपी आदित्य मिश्रा ने क्या कहा
पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि बारिश के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पुलिस पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग की गई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और हॉक फोर्स की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 16 ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलमग्न मार्गों को पार करने का प्रयास न करें। खेतों में जाने से पहले मौसम और जलस्तर की जानकारी अवश्य लें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने को सूचना दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla: सेब सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त करने की मांग, अतुल शर्मा बोले- लापरवाही से बागवानों को होगा भारी नुकसान

03 Jul 2026

कानपुर: परमट मंदिर मार्ग पर भरा घुटनों तक पानी, नाला सफाई के दावों पर उठे सवाल

03 Jul 2026

Video: प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले

03 Jul 2026

Video: लखनऊ में आम महोत्सव-2026 का आगाज, 800 से अधिक किस्मों के आम आकर्षण का केंद्र

03 Jul 2026

Video: अमीरुद्दौला इस्लामिया कॉलेज यूपीटीईटी परीक्षा देकर बाहर आते छात्र

03 Jul 2026
विज्ञापन

राम मंदिर दान प्रकरण: आरोपी की निशानदेही पर बरामदगी की तैयारी

03 Jul 2026

कानपुर: मकराबर्टगंज में भार्गव ट्रस्ट के पास गिरी दीवार, मलबे में दबकर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

03 Jul 2026
विज्ञापन

Jagan Gurjar Murder: पहले CCTV धुंधला, फिर जगन की हत्या! जांच में चौंकाने वाले खुलासे

03 Jul 2026

पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के घर बैठक में पहुंचे कई बड़े नेता

Video: पुणे में सोलन के शहजाद वालिया का जलवा, ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड

03 Jul 2026

Solan: कुमारहट्टी में एंटी चिट्टा महारैली, नशा मुक्त प्रदेश का लिया संकल्प

03 Jul 2026

केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान: पाकिस्तान में गुरुद्वारा विध्वंस, भूमि नीति और कांग्रेस पर भाजपा का हमला

GPM Accident: गौरेला में ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Baltal: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा का शुभारंभ

औरैया: स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, मानकों की अनदेखी पर दो बसें सीज, 13 का चालान

03 Jul 2026

Lahaul-Spiti: जाहलमा नाला बना किसानों की परेशानी, मटर की खेप पीठ पर ढोकर पहुंचा रहे व्यापारी

03 Jul 2026

Video: संपूर्ण समाधान दिवस में महापौर ने सुनीं जन समस्याएं, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

03 Jul 2026

Video: उत्तर प्रदेश महोत्सव-2026 में आम की दुर्लभ प्रजातियां बनीं आकर्षण का केंद्र

03 Jul 2026

भू-माफियाओं पर लाखों की जमीन धोखाधड़ी का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

03 Jul 2026

भिवानी में लगातार दूसरे दिन ढिगावा में इफको केंद्र के बाहर खाद के लिए जुटी भीड़

03 Jul 2026

Chhatarpur: बारिश के बीच पेड़ के नीचे छिपे थे दो सगे भाई, तभी गिर गई आकाशीय बिजली; दोनों की मौके पर मौत

03 Jul 2026

Video: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, शिकायतों के निस्तारण की उम्मीद

03 Jul 2026

गुरुहरसहाए में नगर काउंसिल चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज

Meerut: मेरठ में 29 केंद्रों पर दो पालियों में शुरू हुई यूपीटीईटी परीक्षा, कनोहर लाल कॉलेज पहुंचे परीक्षार्थी

03 Jul 2026

Jabalpur News: उफनते नाले में डूबी बोलेरो, तीन लोगों ने कांच तोड़कर बचाई अपनी जान, चालक नहीं बच सका

03 Jul 2026

Video: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'उत्तर प्रदेश महोत्सव-2026' का आगाज, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

03 Jul 2026

Video: बलरामपुर में छह केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू, 2375 परीक्षार्थी हुए शामिल

03 Jul 2026

Video: श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत, छह घायल

03 Jul 2026

Hamirpur: पेट्रोल पंप पर 4 हजार का तेल भरवाकर फरार हुआ बोलेरो चालक, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Video: SIT की टीम गेस्ट हाउस से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना

03 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed