मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में स्थित नर्मदा नदी में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्थानीय लोगों की मदद से एक परिवार के पांच सदस्यों को डूबने से बचा लिया गया। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। फिलहाल, सभी सुरक्षित हैं और दर्शन के बाद वापस लौट चुके हैं।
ये भी पढ़ें:
पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी
दरअसल, बड़वानी के राजघाट स्थित नर्मदा तट पर रविवार को एक परिवार के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा। नहाते समय परिवार के कुछ सदस्य गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राजघाट सेवा समिति के सदस्य सचिन शुक्ला ने बताया कि इन दिनों गर्मी के चलते प्रतिदिन सैकड़ों लोग नर्मदा में स्नान के लिए आ रहे हैं। तेज गर्मी के कारण यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन, स्थानीय प्रशासन की ओर से यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही स्थायी रूप से पुलिस की तैनाती की गई है। फिलहाल यहां डूबते हुए लोगों को बचाने का काम स्थानीय नाविक और केवट कर रहे हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें:
तिरुपति के लड्डुओं में ग्वालियर की मिलावट, CBI ने दाल बाजार के तेल और घी कारोबारियों को किया तलब
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
शुक्ला ने यह भी बताया कि बढ़ते तापमान के साथ नर्मदा का बैक वॉटर लगातार कम हो रहा है, जिससे नए घाट का ऊपरी हिस्सा और छतरियों की छतें भी दिखाई देने लगी हैं। लोग इन छतरियों से पानी में छलांग लगा रहे हैं, जो खतरनाक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए, तो बड़ा हादसा हो सकता है।