सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani 18 people from three villages injured in attack by unknown wild animal condition of 2 is critical

Barwani: अज्ञात जंगली जानवर के हमले से घायल हुए तीन गांव के 18 लोग, बोले- भेड़िया कर रहा हमला, 2 की हालत गंभीर

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 10:04 PM IST
Barwani 18 people from three villages injured in attack by unknown wild animal condition of 2 is critical

मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले के राजपुर में अज्ञात जंगली जानवर के हमले का बड़ा मामला सामने आया है। यहां रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक तीन गांवों के करीब 18 लोगों को किसी अनजान जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से पहले राजपुर के अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बड़वानी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, डॉक्टरों के अनुसार घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। इधर, राजपुर के जनपद सदस्य का आरोप है कि इस मामले में वन विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। वहीं कुछ घायल ग्रामीणों के अनुसार उन पर हमला करने वाला जानवर भेड़िया था।



राजपुर विकास खंड के तीन गांव सनगांव, लिम्बई और साकड़ में अज्ञात जंगली जानवर ने जमकर कहर बरपाया। यहां किसी जानवर के काटने से करीब 18 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद ये सभी राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालांकि, यहां से दो गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। माना जा रहा है कि घायलों की संख्या और भी बढ़ सकती है। बता दें कि पूर्व में भी सेंधवा विकास खंड में एक भालू के द्वारा रात में सो रहे ग्रामीणों पर हमला किया गया था। उसके बाद उपचार में लापरवाही के चलते मौत हो गई थी। हालांकि, अभी जितने घायल अस्पताल पहुंचे हैं, उन्हें रेबीज सहित अन्य ट्रीटमेंट दिया गया है। जानवर के इस हमले में घायलों को मुंह, हाथ, पैर जैसी शरीर की कई जगहों पर चोट लगी है।

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस के शासन काल में होती थी दलाली, थाने में घूमते थे दलाल', विधायक मीना सिंह ने साधा निशा

वहीं, इस मामले को लेकर जनपद सदस्य जितेंद्र यादव ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व में भी वन विभाग के जवाबदारों को सूचना दी गई थी कि उनके क्षेत्र में कोई अज्ञात जंगली जानवर पशुओं पर अटैक कर रहा है। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और आज फिर किसी अज्ञात जानवर ने इंसानों पर अटैक कर दिया। हालांकि, घटना के बाद तहसीलदार अस्पताल पंहुचे और घायलों के हाल जाने। उसके बाद वन विभाग का अमला भी अस्पताल पहुंचा था और मामले की जांच में जुट गया। इधर, घायल हुए सुखलाल सहित कुछ ग्रामीणों के अनुसार हमला करने वाला जानवर भेड़िया था। जो सोते हुए लोगों को निशाना बना रहा है।

यह भी पढ़ें: तालाब में नहाने गई दो बहनों की डूबने से मौत, शिवना नदी में मिला अज्ञात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमर उजाला की ओर से काशी में गंगा आरती

05 May 2025

जालंधर में दुकानदारों का सामान जब्त

05 May 2025

VIDEO: श्रावस्ती में बस की ठोकर से बाइक सवार की मौत

05 May 2025

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर पंचकूला में रक्तदान, 250 लोगों ने दिया खून

05 May 2025

Raebareli: श्रमिकों ने ठेकेदारों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप, किया प्रदर्शन

05 May 2025
विज्ञापन

Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा में एक दिवसीय नशा निवारण कार्यक्रम का आयोजन

05 May 2025

Ayodhya: जगदगुरू परमहंस आचार्य की सुरक्षा में कटौती, तपस्वी छावनी पर कब्जे की आशंका

05 May 2025
विज्ञापन

गेंहू खरीद को लेकर डीएम ने की बैठक

05 May 2025

डीएम ने की जन सुनवाई, दिए निर्देश

05 May 2025

शिविर में 38 दिव्यांगों का बना प्रमाण पत्र

05 May 2025

मेगा ब्लॉक के बाद स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की चहल-पहल

05 May 2025

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर बीजेपी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

05 May 2025

मिलावट के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

05 May 2025

मेरठ में पेट्रोल पंप पर बाइक हटाने को लेकर दबंगों ने की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला

05 May 2025

मेरठ में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता व समर्थकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, उठाई तीन मांगें

05 May 2025

बागपत के बिजरौल में सेंट फ्रांसिस स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

05 May 2025

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कुलियों को सीपीआर की दी गई जानकारी

05 May 2025

झांसी में मुठभेड़: मोंठ पुलिस की कार्रवाई में फिरौती का वांछित बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

05 May 2025

सहारनपुर के नागल कस्बे के चेतन पार्क के सौंदर्यकरण कराने की उठाई मांग

05 May 2025

सहारनपुर में एक राष्ट्र एक चुनाव पर कार्यकर्ताओं ने किया जागरूक

05 May 2025

डासना देवी मंदिर में सनातन धर्म की रक्षा के लिए हुआ यज्ञ

05 May 2025

केजीएमयू में प्रो वेद प्रकाश ने अस्थमा से बचाव की दी जानकारी

05 May 2025

गन्ना भुगतान को लेकर लखनऊ में गन्ना संस्थान पर किसानों ने किया प्रदर्शन

05 May 2025

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी सयुंक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

05 May 2025

लखनऊ में रसूखदार के घर लिफ्ट लगाने पहुंचे इंजीनियरों को बंधक बनाकर पीटा गया

05 May 2025

चकबंदी विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुट हुए किसान

05 May 2025

राज्य ललित कला अकादमी में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

05 May 2025

लखनऊ में प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने डीएम कार्यलय में विकास कार्यों की समीक्षा की

05 May 2025

लखनऊ में राजकीय आईटीआई में मारुति सुजुकी कंपनी ने लगाया रोजगार मेला

05 May 2025

बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ला मार्टस गर्ल्स ने हासिल की जीत

05 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed