मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में 388 जोड़ों के एक साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। शनिवार 19 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में कर्नाटक राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भी शामिल होने बड़वानी पहुंचेंगे, जिनके मुख्य आतिथ्य में यहां आसपास के 5 जिलों के 388 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।
बड़वानी कृषि उपज मंडी परिसर में होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल मंडी पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर कई निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़ें:
पहले फ्लाइट, फिर दो दिन मालगाड़ी में सफर, अगरतला से विदिशा पहुंची दो बच्चों की मां, जानें प्रेम कहानी
बता दें कि इस विवाह समारोह में बड़वानी के साथ ही खरगोन, धार, अलीराजपुर और इंदौर से कुल 388 जोड़े शामिल होने पहुंचेंगे। वहीं, इस आयोजन को लेकर नगर पालिका सीएमओ सोनाली शर्मा ने पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल को बताया कि आयोजन में बैठक व्यवस्था, कलर कोडिंग, पार्किंग, पंजीकरण काउंटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजन प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही अस्थायी अस्पताल, शौचालय, पेयजल और मीडिया कर्मियों के लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं।
इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, सांसद गजेंद्रसिंह पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। वहीं, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ. गहलोत दोपहर 1:15 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जिसके बाद वे करीब 2:15 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। हालांकि, इस सामूहिक विवाह का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
ये भी पढ़ें:
सौरभ शर्मा को फंडिंग करने पर घिरे कई रसूखदार, बढ़ेंगे आरोपी, कैंसर अस्पताल संचालक ने दिए थे 6.5 करोड़