{"_id":"68020629256a48818902638d","slug":"video-meerut-criminal-wanted-in-theft-case-injured-in-encounter-2025-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: चोरी की घटना में वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: चोरी की घटना में वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:28 PM IST
Link Copied
शामली शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी की घटना में वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। घायल बदमाश तीन दिन पहले ट्रक से 84 हजार रुपये चोरी करने की घटना में शामिल था। दो बदमाशों को पुलिस ने एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह कैराना रोड पर खड़े ट्रक के केबिन से 84 हजार 500 रुपये चोरी हो गए थे। ट्रक चालक रोशन निवासी गांव डांग का बाड़ा थाना जाजपुर जिला भीलवाड़ा राजस्थानन की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
एएसपी के मुताबिक इस घटना में शामिल दो बदमाश सतीश व पिंटू निवासी शेख सराय थाना नगर कोतवाली जिला बुलंदशहर को बृहस्पतिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया था जबकि उनका साथी अशोक पुत्र मेग सिंह निवासी गांव ग्यासपुर कीमडिया मढैया सज्जूगढ़ी थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर वांछित चल रहा था। शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित बदमाश बलवा बाईपास नहर पटरी पर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया बदमाश अशोक को जिला अलीगढ़ में हुई एक घटना में चार साल की सजा काट चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।