सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul News: Pardhi woman created ruckus by climbing on the roof of SP office

Betul News: पारधी महिला ने एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर किया हंगामा, संदिग्ध पदार्थ गटका, हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 10:01 PM IST
Betul News: Pardhi woman created ruckus by climbing on the roof of SP office

बैतूल जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पारधी समाज की महिला ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर छत पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। घटना के दौरान महिला ने कथित रूप से किसी संदिग्ध तरल पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगमा पत्नी लखन पारदी निवासी पारदी ढाना, सोना घाटी किसी विवाद के चलते एसपी कार्यालय पहुंची थी। यहां उसने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने की कोशिश की और अचानक छत पर चढ़कर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें- भोपाल के हमीदिया अस्पताल में लापरवाही, मृत घोषित नवजात में दिखी हरकत, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

इस मामले में एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि नगमा का अपने ही गांव की निवासी नरेश की पत्नी रामप्यारी से विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आई थीं। साथ ही लखन पारदी की दूसरी पत्नी को भी इस झगड़े में चोट लगी थी। इस विवाद के बाद रामप्यारी पहले ही एसपी कार्यालय पहुंच गई थी, जिससे नगमा को आशंका हुई कि उसके और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। इसी वजह से वह खुद पहले शिकायत दर्ज कराने और दूसरी ओर एफआईआर न करने का दबाव बना रही थी।

एसपी के अनुसार, 2 मार्च को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया था। दोनों ही पक्षों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उनके बीच लंबे समय से आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसने चूहा मारने की दवा का सेवन किया है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक तौर पर यह भी सामने आया है कि पारिवारिक और सामाजिक विवाद के चलते महिला मानसिक दबाव में थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

बैतूल में एसपी कार्यालय में हंगामा—महिला छत पर चढ़ी, संदिग्ध पदार्थ सेवन के बाद बिगड़ी हालत
बैतूल में एसपी कार्यालय की छत पर चढ़ गई महिला। 
 
बैतूल में एसपी कार्यालय में हंगामा—महिला छत पर चढ़ी, संदिग्ध पदार्थ सेवन के बाद बिगड़ी हालत
बैतूल में एसपी कार्यालय की छत पर चढ़ गई महिला। 
 
बैतूल में एसपी कार्यालय में हंगामा—महिला छत पर चढ़ी, संदिग्ध पदार्थ सेवन के बाद बिगड़ी हालत
बैतूल में एसपी कार्यालय की छत पर चढ़ गई महिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: हाउस टैक्स वसूली को लेकर नागरिकों ने खड़े किए सवाल

19 Mar 2026

VIDEO: माधोपुर उद्यान भवन में तैयार हो रहे उन्नत सब्जी पौधे, दो रुपये में मिल रहे पौधे

19 Mar 2026

VIDEO: चंदौली में सड़क हादसा, हादसे में शख्स की मौत

19 Mar 2026

पिथौरागढ़ में मां के जयकारों से गूंजे मंदिर

19 Mar 2026

रुद्रपुर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार

विज्ञापन

नैनीताल के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

19 Mar 2026

बागपत: जयंत चौधरी बोले- मलकपुर में बनेगा हाईटेक स्टेडियम

19 Mar 2026
विज्ञापन

रेवाड़ी में एक दिन में तीन मंदिरों को बनाया निशाना, सगे भाइयों का कारनामा; एक गिरफ्तार

19 Mar 2026

Bageshwar: चैत्र नवरात्र के साथ नववर्ष का आगाज, मंदिरों में उमड़ी आस्था

19 Mar 2026

कानपुर: 50 किलो गांजे के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, तेजस एक्सप्रेस से चल रहा था काला कारोबार

19 Mar 2026

बागेश्वर: ग्राम प्रधान संगठन के खेतवाल अध्यक्ष और खाती बने महामंत्री

19 Mar 2026

हल्द्वानी में रामलीला की तैयारी तेज, 1 अप्रैल से होगा मंचन

19 Mar 2026

कानपुर: दीप चौराहे से गूंजा गीता शक्ति ज्ञान है का उद्घोष, परशुराम महासभा ने निकाली भव्य गीता संदेश यात्रा

19 Mar 2026

नारनौल में सुबह से चल रही तेज हवाएं, हल्की बूंदाबांदी भी हुई

Lakhimpur Kheri: नवरात्र के पहले दिन संकटा देवी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, जानिए मंदिर की मान्यता

19 Mar 2026

Meerut: पहले नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की

19 Mar 2026

सिरमौर: हल्की बारिश के बीच नया बाजार में बदले तार, बहाल की गई बिजली आपूर्ति

19 Mar 2026

कानपुर: दूध टैंकर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

19 Mar 2026

लखनऊ: हीटर पर बन रहा विधायकों का खाना, कर्मी बोले- गैस न मिलने पर ऐसा हो रहा

19 Mar 2026

Meerut: जिमखाना मैदान में यज्ञ का आयोजन किया

19 Mar 2026

लखनऊ: बिजली उपभोक्ता का बड़ा आरोप, बोला- मेरे घर में ताला बंद था, तो मीटर कैसे चेंज किया गया

19 Mar 2026

Meerut: फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ रोमांचक मैच

19 Mar 2026

Meerut: पहले नवरात्र को सदर में काली माता मंदिर में लगी भीड़

19 Mar 2026

Meerut: गैस सिलिंडर के लिए नौचंदी मैदान में लगी भीड़

19 Mar 2026

Meerut: चैत्र नवरात्रों के पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा, मनसा देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

19 Mar 2026

Meerut: स्टेडियम ने जीत लिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट

19 Mar 2026

मंडी: चंद्रमणी कुलेठी बोले- नशे के चंगुल से बाहर निकलकर हिमाचल के हितों के बारे में सोचे कंगना

19 Mar 2026

Meerut: परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया

19 Mar 2026

VIDEO: जिला पंचायत अध्यक्ष पर टिप्पणी करना सपा नेता को पड़ा भारी

19 Mar 2026

Rajasthan: इस बात पर पांच 5KM तक बाइक सवारों ने किया ट्रक चालक का पीछा, फिर पत्थर मारकर की हत्या; मचा हंगामा

19 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed