{"_id":"69bbfefd5b63d2afcd0751ca","slug":"a-unique-initiative-during-navratri-for-nine-days-different-girls-will-lead-the-position-of-district-panchayat-president-bhind-news-c-1-1-noi1227-4068025-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhind News: नवरात्रि पर अनोखी पहल, नौ दिनों तक अलग-अलग कन्या कुर्सी पर बैठकर करेगी जिला पंचायत का नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: नवरात्रि पर अनोखी पहल, नौ दिनों तक अलग-अलग कन्या कुर्सी पर बैठकर करेगी जिला पंचायत का नेतृत्व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 07:14 PM IST
Link Copied
चंबल अंचल के भिंड जिले में नवदुर्गा के पावन पर्व पर बेटियों के सम्मान और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनूठी और सराहनीय पहल की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत नौ दिनों तक प्रतिदिन अलग-अलग कन्याओं को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर उन्हें नेतृत्व का अनुभव कराया जा रहा है। इस अभिनव कार्यक्रम की शुरुआत नवदुर्गा के प्रथम दिन से हुई।
पहले दिन कक्षा 7वीं की एक छात्रा जिला पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसका फूलों के गुलदस्ते से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद छात्रा को औपचारिक रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया, जहां उसने प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारियां संभालीं। इस दौरान छात्रा को कार्यालय की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने उसे विभिन्न योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी, ताकि वह शासन-प्रशासन की प्रक्रिया को समझ सके।
छात्रा ने भी उत्साह के साथ अधिकारियों से संवाद किया और कई विषयों पर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना, उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना और उन्हें यह महसूस कराना है कि वे भी समाज और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें अवसर और प्रोत्साहन देने की। यह पहल न केवल बालिकाओं के मनोबल को बढ़ाने का कार्य कर रही है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत कर रही है। जिलेभर में इस अनूठे प्रयास की सराहना की जा रही है और लोग इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।