सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News ›   Corporation issued notices to demolish houses built in PM Awas Yojana in the name of encroachment

MP: पीएम आवास में बने मकानों को निगम ने अतिक्रमण के नाम पर दिए तोड़ने के नोटिस, पांडा रोल नाले का हुआ सीमांकन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 05:37 PM IST
Corporation issued notices to demolish houses built in PM Awas Yojana in the name of encroachment
एक और तो जहां देश के प्रधानमंत्री गरीब जनता को पीएम आवास योजना का लाभ देकर उनके सर पर छत का आसरा दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर पीएम आवास योजना में बने इन आवासों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने के लिए मध्यप्रदेश का बुराहनपुर जिला प्रशासन नोटिस जारी कर रहा है। इसके विरोध में आवास योजना के हितग्राही गुरुवार को स्थानीय निगम कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने निगम प्रशासन से उन्हें मिले हुए नोटिस को रद्द कर उनके आवास को बचाये जाने की गुहार लगाई है।

उनका कहना था कि, जब उन्हें पीएम आवास योजना का फायदा दिया गया था, तब उनके सभी कागज़ातों को देखने और अधिकारियों ने मौका मुआयना करने के बाद ही आवास योजना की राशी जारी की थी। तो अब इस तरह से अचानक उन्हें कैसे हटाया जा सकता है। इसके लिए तो उनके मकान बनाने से पहले ही अधिकारियों को इसकी पूरी जांच करनी थी। बता दें कि हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले में कोर्ट से मिले निर्देशों के बाद, जिला प्रशासन के अमले ने पांडा रोल नाले का सीमांकन कराते हुए, वहां बने 41 अतिक्रमण को तोड़ने के नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें कई रसूखदारों के अतिक्रमण भी शामिल हैं ।

बुरहानपुर नगर स्थित सिंधी बस्ती के लालबाग रोड के पांडारोल नाले पर बीते दिनों जिला प्रशासन के अमले ने 41 अतिक्रमण चिन्हित किये थे, जिन्हें अब तोड़ने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि इनमें से कई नोटिस ऐसे लोगों को मिले हैं, जिन्होंने हाल ही में पीएम आवास योजना के तहत अपने मकान बनाए हैं, और इन मकानों को बनाने से पहले नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति देखी थी, साथ ही दस्तावेजों की जांच की थी। जिसके बाद ही पीएम आवास योजना के लिए स्वीकृति मिली थी, और फिर उसकी राशि सरकार ने आवंटित की गयी थी, लेकिन अब अचानक इन मकानों को तोड़ने का नोटिस मिलने से यहां के रहवासी परेशान हैं और इसको लेकर गुरुवार को ये सभी रहवासी बुरहानपुर नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे थे, जहां पीड़ित लोगों ने नागर निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर निगम अफसरों की लापरवाही से उनके पीएम आवास योजना के मकान टूटने के आरोप भी लगाये।

बता दें कि, बीते दिनों जिला प्रशासन के अमले द्वारा यहां के 41 अतिक्रमण चिन्हित किये गए थे, जिन्हें अब हटाया जा रहा है। इसको लेकर जिला कलेक्टर भाव्या मित्तल ने आदेश जारी किया था, जिसके बाद नाले की सरकारी भूमि पर पसरे अतिक्रमण को लेकर नगर निगम और राजस्व विभाग द्वारा सर्वे कराया गया था और अब अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई शुरू की गयी है। वहीं पांडारोल नाले के दोनों ओर शासकीय भूमि के खसरा नंबर 364-1, रकबा 4.38 हेक्टेयर पर भू माफियाओं सहित अवैध कॉलोनाइजरों और आसपास के रहवासियों ने पक्के निर्माण कर लिए हैं। इन अवैध निर्माणों के चलते नाला संकरा हो गया है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव और नाले का सामान्य बहाव भी बाधित हो रहा है। यही नहीं, कुछ स्थानों पर तो कॉलोनियों की बाउंड्री वॉल बनाकर नाले की भूमि पर कब्जा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : बाबा को खाना देकर लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म

19 Dec 2024

VIDEO : कमिश्नर दीपक रावत का निरीक्षण, शहर की अधिकतर सड़कें खुदी मिलने पर जताई नाराजगी

19 Dec 2024

VIDEO : टैक्टर ट्रॉली में शराब से भरी लग्जरी कार ने मारी टक्कर, चालक की मौत

19 Dec 2024

VIDEO : बदरीनाथ हाईवे 21 दिनों के लिए बंद

19 Dec 2024

VIDEO : विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन कूच करने पहुंचे, हरीश रावत को पुलिस बल ने रोका

19 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

19 Dec 2024

VIDEO : Sultanpur: पांच साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, घर से कुछ दूरी पर खंडहर में मिला शव

19 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात के अंतिम संस्कार के समय जुटी थी भीड़, अचानक होने लगा हंगामा

19 Dec 2024

VIDEO : सभासद उपचुनाव: पैंतेपुर वार्ड से सरदार आलम और महमूदाबाद खास में अय्यूब सभासद निर्वाचित

19 Dec 2024

VIDEO : सुरक्षित प्रसव के लिए संस्थागत प्रसव कराएं

19 Dec 2024

VIDEO : अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

19 Dec 2024

VIDEO : फर्रुखाबाद में कल्पतरु फाइनेंस की पूर्व प्रबंधक के घर ईडी का छापा, तीन गाड़ियों से आई टीम…13 घंटे चली जांच

19 Dec 2024

VIDEO : हरदोई में इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया काबू

19 Dec 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में हाईवे पर छुट्टा पशु को बचाने में ट्रक में घुसी कार, दंपती-बेटी समेत पांच की मौत

19 Dec 2024

VIDEO : झज्जर में लगातार दूसरे दिन भी छाया गहरा कोहरा, वाहन चालकों को हुई परेशानी

VIDEO : बहादुरगढ़ में नजफगढ़ रोड स्थित गन हाउस में लगी आग में एक की मौत

VIDEO : झज्जर में लगातार दूसरे दिन भी पड़ा गहरा कोहरा

VIDEO : हाथरस में सादाबाद नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 सदस्य पद पर मतगणना शुरू

19 Dec 2024

Sirohi News: एक जनवरी से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें होगी नियमित, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

19 Dec 2024

Rajgarh News: राजगढ़ में दिल दहला देने वाली चोरी की वारदात, देर हो जाती तो अटक जाती नवजात बच्चों की सांसें

19 Dec 2024

Mumbai Boat Accident: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की मुआवजे की घोषणा

19 Dec 2024

VIDEO : कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पर जांच शुरू, कांग्रेस दफ्तर पहुंची पुलिस

19 Dec 2024

Mandi News: उपभोक्ता 25 तक करवाएं विद्युत मीटरों की ईकेवाईसी

19 Dec 2024

Mumbai Boat Accident: नाव पर सवार गणेश ने क्या बताया, कैसे हुआ हादसा?

19 Dec 2024

Farmer Protest: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों का बड़ा एलान

19 Dec 2024

सहफसली खेती कर अधिक लाभ उठाएं : डॉ. विरेंद्र कुमार

19 Dec 2024

Mumbai Boat Accident: कैसे हुआ मुंबई में नाव हादसा, नौसेना ने बताया क्या हुआ था?

19 Dec 2024

VIDEO : सीसामऊ नाले में गिरने से बच्ची की मौत के मामले की जांच शुरू

19 Dec 2024

VIDEO : प्रतिबंधित पॉलिथीन लदा ई-रिक्शा छुड़ाने के लिए पार्षदों की प्रवर्तन दस्ते से नोकझोंक

19 Dec 2024

Solan News: ठोडो मैदान में 22 से 24 दिसंबर तक होगी बघाट कबड्डी लीग

18 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed