{"_id":"67c825e790d7d7eccc05407c","slug":"high-voltage-commotion-broke-out-in-front-of-the-district-hospital-gate-the-young-man-was-brutally-beaten-in-film-style-his-mobile-phone-was-broken-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2693393-2025-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: जिला अस्पताल गेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, हाई वोल्टेज हंगामे का वीडियो वायरल; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: जिला अस्पताल गेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, हाई वोल्टेज हंगामे का वीडियो वायरल; जानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 04:33 PM IST
पन्ना जिला चिकित्सालय पन्ना के गेट के सामने आज दिनदहाड़े हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में दूसरे युवक को सरेराह रोककर बेरहमी से पीट दिया। गुस्से में युवक ने न सिर्फ लात-घूंसों से हमला किया, बल्कि पीड़ित का मोबाइल भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया।
घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करवाया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां खड़े एक शख्स ने बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, युवक की पिटाई के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के गेट के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मारपीट करने के बाद आरोपी युवक अपनी बाइक उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपित की पहचान करने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।