सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Claims of drinking milk of Lord Ganesha and Nandi idols, devotees throng the temple to see

Damoh: भगवान गणेश और नंदी की प्रतिमा के दूध पीने का दावा, अद्भुत नजारा देखने मंदिर में लगा भक्तों का तांता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 04:38 PM IST
Damoh: Claims of drinking milk of Lord Ganesha and Nandi idols, devotees throng the temple to see
दमोह के विवेकानंद कॉलोनी के शिव मंदिर में भगवान गणेश और नंदी के द्वारा दूध पीने का दावा किया जा रहा है। खबर फैलते ही दूर दूर से सैकड़ों की संख्या में लोग दूध और पानी लेकर मंदिर पहुंचे। लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह केवल भ्रम है। 

मामला दमोह के विवेकानंद कॉलोनी में स्थित मंशापूर्ण नर्मदेश्वर मंदिर का है। यहां स्थित भगवान गणेश और नंदी की प्रतिमाएं दूध और जल ग्रहण कर रही हैं। यह खबर फैलते ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि जब रोज की तरह सुबह-सुबह लोग भगवान को जल अर्पित करने पहुंचे, तब किसी ने ध्यान दिया कि जो जल भगवान गणेश को अर्पित किया जा रहा है वह जल सूंड के पास से गायब हो रहा है। इसके बाद लोगों ने चम्मच में दूध और जल भरकर गणेश जी को पिलाने के लिए मुंह में लगाया, तो चम्मच खाली होने की बात कही गई। इसके बाद एक-एक करके सभी प्रतिमाओं को दूध और जल पिलाया गया, तो वह गायब हो गया, जिसके बाद प्रतिमाओं के दूध पीने की खबर शहर में फैल गई। इसके बाद विभिन्न मंदिरों में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। नर्मदेश्वर मंदिर में यह क्रम काफी देर तक चलता रहा। भक्त इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।

महाकाली चौराहा से नर्मदेश्वर मंदिर पहुंचे रिटायर्ड शिक्षक जयप्रकाश सोनी का कहना है कि भगवान की सभी प्रतिमाओं के दूध और जल ग्रहण करने की स्थिति को देखकर लोग हैरान हैं। यह भगवान का चमत्कार है। सावन के महीने में चमत्कार लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है। विवेकानंद कॉलोनी में ही रहने वाले एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि जब उन्हें किसी ने बताया कि मंदिर में गणेश जी और नंदी भगवान जल और दूध पी रहे हैं तो वह भी नहाकर मंदिर पहुंच गए। उन्होंने भी अपने हाथ से दूध और जल पिलाया। एक-एक करके सभी प्रतिमाओं को जल अर्पण किया गया तो सब ने जल पी लिया। भगवान का यह चमत्कार देखकर हम सभी अचरज में हैं। मंदिर दर्शन करने पहुंची एक अन्य महिला ने भी कहा उसके हाथ से भगवान ने जल और दूध ग्रहण किया है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है कि जब भगवान की प्रतिमाओं ने दूध पिया हो पिछले वर्ष भी मंदिरों में भगवान के जल ग्रहण करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर गलत साइड से आ रही बस और कार में हुई जोरदार टक्कर, छह की मौत; वीडियो आया सामने

11 Jul 2023

राजस्थान में कांग्रेस की टीम तैयार, पायलट खेमे के नेताओं को मिली जगह

11 Jul 2023

Maharashtra Politics: हिंदुत्व के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर कही बड़ी बात

11 Jul 2023

Rajasthan BJP | शेखावत ने वसुंधरा पर तोड़ी चुप्पी, इशारों-इशारों में कही बड़ी बात

10 Jul 2023

Rajasthan Congress | CM फेस की सीक्रेट पॉलिटिक्स, Congress-BJP का एक ही दांव

10 Jul 2023
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

10 Jul 2023

Maharastra Political Crisis | असली शिवसेना की लड़ाई शुरु, उद्धव ठाकरे वापस लेंगे अपनी पार्टी?

10 Jul 2023
विज्ञापन

महाराष्ट्र में अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ आने से कांग्रेस को मिलेगा फायदा?

10 Jul 2023

NCP में फूट पर उद्धव ठाकरे ने कसा तंज, बीजेपी पर बोला हमला

10 Jul 2023

5 दिन में तीन विधायकों ने छोड़ा अजित पवार का साथ, शरद पवार के पास पहुंचे

10 Jul 2023

छगन भुजबल ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए बताया, NCP में किसकी वजह से हुई बगावत?

10 Jul 2023

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर घमासान, शिंदे गुट के विधायकों ने दिया अल्टीमेटम

10 Jul 2023

Bataiye Vidhayakji : मध्य प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग से खास बातचीत

10 Jul 2023

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कही ये बात कहा सभी बागी नेताओं का मालिक एक

10 Jul 2023

सचिन पायलट ने किया गहलोत के आगे सरेंडर, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

09 Jul 2023

Maharastra Political Crisis | पंकजा मुंडे पर अटकलों के बीच देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

08 Jul 2023

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र सरकार में कैसे और क्यों हुई अजित पवार की एंट्री?

08 Jul 2023

अजित पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? शपथ के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिला विभाग

08 Jul 2023

Maharastra NCP Crisis | NCP के ये 6 विधायक बनेंगे गेम चेंजर ! किसके साथ खड़े होंगे ये विधायक ?

08 Jul 2023

महाराष्ट्र में हुए सियासी उठापटक के बीच लगातार दूसरे दिन एकनाथ शिंदे से मिले देवेंद्र फडणवीस

08 Jul 2023

शिंदे और 15 अन्य विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर जल्द शुरू होगी सुनवाई

08 Jul 2023

वंदे भारत ट्रेन चलने पर क्या बोले राम लला के मुख्य पुजारी?

06 Jul 2023

अजित पवार का बड़ा बयान, बोले- "मैं डिप्टी सीएम के पद से थक गया हूं"

06 Jul 2023

शरद पवार से NCP छिनने के लिए एकनाथ शिंदे की राह पर चले अजित पवार?

06 Jul 2023

कुंवारों को पेंशन देने वाला पहला राज्य बना हरियाणा, सीएम ने किया एलान समेत बड़ी खबरें

06 Jul 2023

अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने के सपने पर शिंदे गुट का बड़ा बयान

06 Jul 2023

शरद पवार को अध्यक्ष पद से हटाने पर अजित गुट नाराज?

06 Jul 2023

Rajasthan Election 2023 चुनाव से पहले वसुंधरा राजे को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

06 Jul 2023

पेशाब कांड का एमपी चुनाव पर पड़ेगा असर? सीएम शिवराज को क्यों धोने पड़े पैर?

06 Jul 2023

जींद: सरपंच की गोली मार कर हत्या,पुरानी रंजिश में 2 युवकों ने मारी 4 गोलियां

06 Jul 2023
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

$video_url='';
Election
एप में पढ़ें

Followed