दमोह जिले के हटा ब्लॉक में शनिवार की दोपहर एक मुर्गी को देखने लोगों की भीड़ लगी हुई थी। यह मुर्गी साधारण नहीं थी, इसे पश्चिम बंगाल से एक व्यापारी चूजों के साथ बेचने के लिए लेकर आया था। इसकी कीमत करीब 15,000 रुपए थी, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद मुर्गी देखने के लिए लोगों का हुजूम जमा हो गया।
काफी देर तक लोग मुर्गी और चूजों को देखते रहे। आपस में चर्चा करने के बाद कुछ लोगों ने चूजों को खरीद भी लिया। कोलकाता से आए मुर्गी व्यापारी हबीब खान ने बताया कि यह अलग नस्ल की मुर्गी है, जिसे 'करकी मुर्गी' के नाम से जाना जाता है। यह बंगाल के अलावा राजस्थान में भी पाई जाती है। हबीब खान पहले भी इसका व्यापार करने के लिए बालाघाट और जबलपुर आ चुके हैं। अब इस मुर्गी को बेचने के लिए वह दमोह जिला पहुंचे थे, शनिवार को हटा आए थे।
उन्होंने बताया कि यह मुर्गी प्रतिदिन दो अंडे देती है और इसकी कीमत करीब 15,000 रुपए रहती है। साथ ही इसका वजन 10 से 12 किलो तक होता है। जब लोगों ने मुर्गी की कीमत और उसका वजन सुना तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि सामान्य तौर पर मुर्गी का वजन 2 से 3 किलो और कीमत भी 1,000 से 2,000 रुपए के बीच होती है। लेकिन जब इस अलग नस्ल की मुर्गी की कीमत उन्होंने 15,000 सुनी, तो ज्यादातर लोग केवल देखकर ही संतुष्ट हो गए।
ये भी पढ़ें:
तूफान से भी तेज चलेगी ट्रेन, सैटेलाइट से खोजा अंग्रेजों के जमाने का ट्रैक, नमक के नीचे दबा था
मुर्गी व्यापारी ने बताया कि वह केवल एक मुर्गी दिखाने के लिए लाए हैं, जबकि बेचने के लिए चूजे लाए हैं, जो अभी केवल डेढ़ महीने के हैं। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ेगी, उनका आकार भी बढ़ता जाएगा। हटा निवासी बंटी पठान ने बताया कि आज तक उन्होंने इस प्रकार की मुर्गी के बारे में न कभी देखा, न सुना। जब अपनी आंखों से इस मुर्गी को देखा, तो वह भी हैरान रह गए। क्योंकि यह सामान्य मुर्गी की तरह नहीं थी, इसका आकार और वजन काफी अधिक था और इसकी कीमत भी।
ये भी पढ़ें:
आरएसएस की पसंद, पीएम मोदी जानते हैं अहमियत, शिवराज की अध्यक्ष पद पर दावेदारी के बड़े कारण क्या?