{"_id":"679b697e5411f6d2c80c8ff9","slug":"damoh-a-young-man-died-when-his-speeding-bike-collided-with-a-tree-the-speed-of-the-bike-was-so-high-that-the-bike-climbed-onto-a-tree-damoh-news-c-1-1-noi1223-2573465-2025-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने पर युवक की मौत, मोटरसाइकिल टहनियों में लटकी देख पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने पर युवक की मौत, मोटरसाइकिल टहनियों में लटकी देख पुलिस भी चौंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 05:52 PM IST
Link Copied
दमोह जिले के नोहटा थानांतर्गत माला बम्होरी पोड़ी मार्ग पर बुधवार दोपहर भयंकर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई और बाइक पेड़ पर ही चढ़ गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ पर बाइक चढ़ी देख पुलिस भी हैरान हो गई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक रही होगी। शव को जबेरा भेजा गया है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हटा थाना के लुहारी गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश पिता शंकर रैकवार बाइक से आ रहा था। बम्होरी के समीप गुंजा वाली मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक इतनी तेज गति से थी कि वह पेड़ पर चढ़कर टहनियों में फंस गई। जबकि बाइक सवार युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मृतक के मोबाइल की सिम का उपयोग किया और परिजनों से संपर्क किया।
मृतक युवक के माता-पिता पानीपत में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी है और शव की पूर्ण पहचान के लिए उन्हें घटनास्थल पर बुलाया। बताया गया है मृतक भी दो दिन पहले दिल्ली से लौटा है। इस मार्ग पर वह किस काम से आया था, यह परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा।
मटर लेकर जा रहा ट्रक पलटा
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर फलको नाला के समीप मटर से लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक दमोह से जबलपुर जा रहा था। जानकारी लगते ही 100 डायल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक में फंसे चालक और परिचालक का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। चालक परिचालक की हालत गंभीर बताई जाती है जो बोलने की स्थिति में नहीं है, इसीलिए उनके नाम पता नहीं चल पाए। उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।