{"_id":"6885c1f7faa86d740f0a033f","slug":"eow-will-investigate-teacher-recruitment-scam-damoh-news-c-1-1-noi1223-3214782-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: EOW करेगा शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच, 20 शिक्षकों को नोटिस, 9 बिंदुओं पर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: EOW करेगा शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच, 20 शिक्षकों को नोटिस, 9 बिंदुओं पर मांगा स्पष्टीकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 12:52 PM IST
दमोह जिले में फर्जी मार्कशीटों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले सरकारी शिक्षकों पर पुलिस प्रशासन ने एफआईआर की कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की है। इसके बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) सागर ने 20 संदिग्ध शिक्षकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इन शिक्षकों को नौ बिंदुओं पर दस्तावेज और स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया गया है।
इन फर्जी शिक्षकों का खुलासा हुआ था, जिसमें 24 शिक्षकों पर एफआईआर के निर्देश दिए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा का कहना था यह सभी एफआईआर जिले के ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को करवानी थी, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस की सुस्ती के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई। अब ईओडब्ल्यू ने सीधे हस्तक्षेप कर जांच की कमान संभाल ली ली है। पिछले डेढ़ साल में शिक्षा विभाग को कई शिकायतें मिली थीं कि दमोह जिले में कुछ प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक फर्जी डीएड, बीएड और स्नातक डिग्रियां लगाकर नौकरी हासिल कर चुके हैं।
ईओडब्ल्यू सागर ने ऐसे 20 शिक्षकों को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है। इससे पहले जिला प्रशासन ने 16 मई 2025 को कलेक्टर ने एसपी को संदिग्ध शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं नहीं हुई तो 8 जुलाई 2025 को ईओडब्ल्यू के उप पुलिस अधीक्षक ने डीईओ को पत्र भेजा। इसके साथ पुलिस और शिक्षा विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।