{"_id":"69b1760dd774a3b2760e67ca","slug":"gas-shortage-in-damoh-restaurants-forced-to-use-stoves-damoh-news-c-1-1-noi1513-4037858-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस संकट: पांच दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, कमर्शियल गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट में जल रहे चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस संकट: पांच दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, कमर्शियल गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट में जल रहे चूल्हे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 09:17 AM IST
दमोह जिले में रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि नंबर लगाने के 4–5 दिन बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा। शहर की गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैें। शहर के मोरगंज गल्ला मंडी स्थित गुप्ता गैस एजेंसी पर भी बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने और नंबर लगाने पहुंचे।
उपभोक्ता राजेश राय और ललित साहू ने बताया कि कई दिनों से चक्कर लगाने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा। वहीं गुप्ता गैस एजेंसी के संचालक प्रथम गुप्ता का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, कुछ उपभोक्ताओं की केवाईसी पूरी न होने से समस्या आ रही है। इधर कमर्शियल गैस की बुकिंग बंद होने से शहर के कई रेस्टोरेंट में चूल्हा और हाथ भट्टी का उपयोग शुरू हो गया है। रेस्टोरेंट संचालक अंकित राजपूत और धर्मेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि इससे ग्राहकों को समय पर डिलीवरी देने में परेशानी हो रही है और व्यापार पर असर पड़ रहा है। जबकि मामले में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि जिले में गैस की कमी नहीं है और लोगों से अनावश्यक स्टॉक न करने की अपील की है।
दमोह की बड़ी होटलों में भी चूल्हे और भट्टी का प्रयोग होने लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।