{"_id":"698da854d5b6c9d54c0d3a20","slug":"katni-bina-third-line-operational-262-km-track-opened-freight-trains-to-run-at-30-kmph-damoh-news-c-1-1-noi1513-3943096-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कटनी-बीना रेलखंड पर तीसरी लाइन शुरू, 262 KM ट्रैक चालू, फिलहाल 30 की रफ़्तार से चलेंगी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कटनी-बीना रेलखंड पर तीसरी लाइन शुरू, 262 KM ट्रैक चालू, फिलहाल 30 की रफ़्तार से चलेंगी मालगाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 07:00 PM IST
Link Copied
कटनी पश्चिम मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण कटनी-बीना रेलखंड पर 262 किलोमीटर लंबी तीसरी अप लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इसे विधिवत शुरू कर दिया गया है। गुरुवार से इस लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुरुआती चरण में मालगाड़ियों को सुरक्षा कारणों से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा। ट्रैक, सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग के बाद गति धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।
कटनी-बीना रेलमार्ग प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक कॉरिडोर माना जाता है। इस रूट से कोयला, सीमेंट, खाद्यान्न और अन्य औद्योगिक सामग्री की बड़े पैमाने पर ढुलाई होती है। अब तक दो लाइनों पर यात्री और मालगाड़ियों का अत्यधिक दबाव होने से ट्रेनों की लेटलतीफी और क्रॉसिंग में देरी की समस्या बनी रहती थी। तीसरी लाइन शुरू होने से मालगाड़ियों को अलग मार्ग मिलेगा, जिससे यात्री ट्रेनों की समयपालन क्षमता में भी सुधार आएगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से माल परिवहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति तेज होगी। साथ ही ऊर्जा संयंत्रों और औद्योगिक इकाइयों को भी सीधा लाभ मिलेगा। आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली और मजबूत ट्रैक संरचना से भविष्य में इस रूट पर अधिक गति से संचालन संभव होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।