बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   newlywed-couple-consumes-poison-after-love-marriage-damoh

दमोह में प्रेम विवाह बना विवाद की वजह: धमकियों के बीच नवदंपती ने खाया जहर; मामले की जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 12:58 PM IST
newlywed-couple-consumes-poison-after-love-marriage-damoh
दमोह के मड़ियादो थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव में प्रेम-विवाह करने वाले एक नवदंपती द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में दोनों को पहले हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देर रात दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की पहचान पौड़ी निवासी अनिल दुबे (25) और पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के नयापुरा निवासी स्नेहा उर्फ नेहा विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद मड़ियादो थाना पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या में की थी प्रेम विवाह और कोर्ट मैरिज
अनिल दुबे ने बताया कि उसकी पहचान करीब दो वर्ष पहले स्नेहा से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्रेम संबंध स्थापित हुए, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद दोनों ने 24 जुलाई को अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम को साक्षी मानकर विवाह किया और कोर्ट मैरिज भी की। विवाह के बाद दोनों पौड़ी गांव स्थित अनिल के घर रहने लगे।

मायके पक्ष पर धमकाने और मारपीट कराने का आरोप
अनिल का आरोप है कि शादी के बाद से ही स्नेहा के मायके पक्ष के लोग इस विवाह का लगातार विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि कई बार घर पर लोगों को भेजकर मारपीट कराई गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

अनिल के मुताबिक, शनिवार रात भी स्नेहा के मायके पक्ष के कुछ लोग अन्य व्यक्तियों के साथ उनके घर पहुंचे और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों और भय के कारण दोनों ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।

युवती ने भी लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप
स्नेहा उर्फ नेहा ने भी अपने माता-पिता और परिजनों पर मानसिक प्रताड़ना देने तथा लगातार दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उसका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक तनाव के चलते दोनों ने यह कदम उठाया।

ये भी पढ़ें- Shahdol News: सीधी-वनसुकली मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने बोलेरो को मारी टक्कर, छह घायल; दो की हालत गंभीर

जिला अस्पताल में इलाज जारी
घटना के बाद परिजनों द्वारा दोनों को हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार दोनों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
मड़ियादो थाना पुलिस का कहना है कि दोनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। नवदंपति द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सावन को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियां तेज; VIDEO

02 Aug 2026

दिनदहाड़े विद्यालय परिसर के दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, दो दिन में दूसरा धार्मिक स्थल बना निशाना;video

02 Aug 2026

कृषि मंत्री ने उर्वरक समितियों का किया निरीक्षण, VIDEO

02 Aug 2026

टूटी सड़क पर भारत रक्षा दल का प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए पौधे;video

02 Aug 2026

आंचलिक विज्ञान नगरी ने ग्रामीण छात्रों के लिए आयोजित की विज्ञान प्रदर्शनी

02 Aug 2026
विज्ञापन

मछली पकड़ने गए बुजुर्ग पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों में दहशत;video

02 Aug 2026

धरहरा खाद केंद्र पर करते रहे इंतजार, खाद नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा: video

02 Aug 2026
विज्ञापन

गाजीपुर में डीएम बोले- कांवड़ियों की सुविधा को प्राथमिकता, परिक्रमा मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा ;video

02 Aug 2026

बैरिकेडिंग पार कर गंगा में उतरे कांवड़िए, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, VIDEO

02 Aug 2026

सरयू कटान से त्रस्त दियरांचल के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन; VIDEO

02 Aug 2026

कांवड़ यात्रा से जौनपुर के बाजार भगवा रंग में रंगे, धार्मिक वस्तुओं की बिक्री में उछाल;video

02 Aug 2026

लापरवाही... हाई वोल्टेज पोल के बीच नाला निर्माण;video

02 Aug 2026

Sirmour: खाकी ने थामा युवाओं के सपनों का हाथ, धौलाकुआं में 200 से अधिक अभ्यर्थियों को मिल रही निशुल्क पुलिस भर्ती ट्रेनिंग

02 Aug 2026

पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों शिक्षकों ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन, VIDEO

02 Aug 2026

सड़क चौड़ीकरण के बीच मिट्टी के टीले पर चढ़ी बलेनो कार, पलटने से मची अफरा-तफरी; VIDEO

02 Aug 2026

संत रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन; VIDEO

02 Aug 2026

दिनदहाड़े युवक की पिटाई, सड़क पर चले लात-घूंसे, तमाशबीन बनी रही भीड़; VIDEO

02 Aug 2026

सावन में बाबा के दरबार जाने वालों की बढ़ी मुश्किल, ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट; VIDEO

02 Aug 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे चैनपुर के नंदलाल ने लगाई फरियाद, डीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश; VIDEO

02 Aug 2026

फल की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान राख; VIDEO

02 Aug 2026

सीसीयू निर्माण को लेकर चतुर्थ श्रेणी आवासों पर चला बुलडोजर, किया ध्वस्त; VIDEO

02 Aug 2026

डॉ. कन्हैया सिंह जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, प्रो. सदानंद प्रसाद गुप्त को मिला साहित्य सम्मान; VIDEO

02 Aug 2026

पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, VIDEO

02 Aug 2026

परिषदीय विद्यालयों में बढ़ेगी पढ़ाई की सुविधा, विधायक ने अतिरिक्त कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण; VIDEO

02 Aug 2026

कानपुर: लोडर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव रख लगाया जाम

01 Aug 2026

कानपुर: गंदगी के बीच बन रहा था केक, नाले किनारे तैयार हो रहे थे समोसे-कचौड़ी

01 Aug 2026

लखनऊ: घैला पुल पर गोमती में नहाने उतरा किशोर डूबा, तलाश जारी

01 Aug 2026

हापुड़ में दुकान में घुसकर विधवा महिला पर हमला

01 Aug 2026

नूंह में दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

01 Aug 2026

नूंह के रावली में बुचड़खाने के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बदबू और गंदगी से परेशान लोगो

01 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed