सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Warden and Principal removed for poisoning girl students' water

Damoh News: छात्राओं के पानी में जहर मिलाने का मामला, वार्डन और प्राचार्य को हटाया, अज्ञात पर मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 08:38 AM IST
Damoh News: Warden and Principal removed for poisoning girl students' water
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के टोरी मिडिल स्कूल में दो छात्राओं के पानी में जहर मिलाने के मामले में कलेक्टर द्वारा कराई गई जांच के बाद वार्डन और प्राचार्य को हटा दिया है। और अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच अभी जारी है। छात्राओं की सेहत में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कक्षा सातवीं की दो छात्राओं ने पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। वहीं पानी पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

टोरी गांव के शासकीय मिडिल स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अनीता पुत्री रामराज अहिरवार 10 और दुर्गा पुत्री निरपत लोधी 11 बालिका छात्रावास में रहती है। गुरुवार दोपहर स्कूल में मध्याह्न भोजन के बाद उन्होंने कक्षा में रखी वाटल से पानी पिया। पानी पीने के तुरंत बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। छात्राओं ने बताया कि जिस बोतल से उन्होंने पानी पिया था, उसमें कुछ जहरीला पदार्थ मिलाया गया था, जिससे झाग बन रहा था। इन छात्राओं के साथ आई कक्षा आठवीं की छात्रा धर्मवती लोधी, रेशमा गौड़, श्रद्धा पटेल, वार्डन यशवंती मौर्य ने छात्राओं की बिगड़ती हालत देखकर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने भी कहा कि पानी को बोतल से झाग निकल रहा था।

परिजनों ने लगाया आरोप
छात्राओं के परिजनों ने आरोप लगाया कि वार्डन और स्कूल के शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा है, जिसका खामियाजा उनके बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। परिजनों के अनुसार पिछले साल भी उनकी बच्ची को इसी तरह जहरीला पदार्थ पिलाने का प्रयास किया गया था। यह भी बताया कि यहां पर पदस्थ वार्डन यशवंती मौर्य का विवाद स्थानीय स्तर पर चल रहा है। अभी पूर्व में उन्हें वहां से हटा भी दिया गया था, लेकिन न्यायालय और शासन स्तर पर प्रयास करते हुए उन्होंने स्थानांतरण रुकवा लिया। इसके अलावा उनकी पद स्थापना जहां भी रही है वह हमेशा ही विवादों में ही घिरी रही हैं। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि डीपीसी सहित तीन सदस्यों की टीम को तत्काल मौके पर जाकर 48 घंटे के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- भीम आर्मी नेता के खिलाफ भोपाल में एफआईआर, रेलवे की अव्यवस्था को लेकर किया था पोस्ट

डीपीसी मुकेश द्विवेदी ने बताया जिला स्तरीय जांच में पाया गया वार्डन और शिक्षक में आपस में समन्वय की कमी है। इसलिए उन्हें अभी वहां से हटाकर दूसरे स्कूल में पदस्थ किया गया है। तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया वार्डन के आवेदन पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में मुठभेड़...दो बदमाश अरेस्ट, VIDEO

09 Nov 2025

कानपुर: गणपति कांप्लेक्स में रात 11 बजे फिर से धधक उठी आग

08 Nov 2025

कैंसर के ठीक होने की दर दोगुना हुई, विशेषज्ञ डॉ. हरित चतुर्वेदी ने जानकारी दी

08 Nov 2025

VIDEO: वनबंधु परिषद का वार्षिकोत्सव...प्रभु श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का हुआ मंचन

08 Nov 2025

VIDEO: वनबंधु परिषद का वार्षिकोत्सव...नाटक धर्म का खेल और रामायण ने किया प्रभावित

08 Nov 2025
विज्ञापन

VIDEO: वनबंधु परिषद का वार्षिकोत्सव...आठ महाविद्यालयों की टीमों ने किया मंचन

08 Nov 2025

VIDEO: मथुरा में डीएम ने गोशालाओं में परखे सर्दी से बचाव के इंतजाम

08 Nov 2025
विज्ञापन

Meerut: BJP सांसद अरुण गोविल के साथ पॉडकास्ट, कई मुद्दों पर टीवी के राम ने खुलकर की बात

08 Nov 2025

VIDEO: अंतरजनपदीय वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता...एटा की महिला और आगरा की पुरुष टीम विजेता

08 Nov 2025

कानपुर: छात्र-छात्राओं ने कजरी, कव्वाली प्रस्तुत कर मन मोह लिया

08 Nov 2025

कानपुर: खाटू श्याम की भजन मय संध्या कार्यक्रम में झूमे श्रद्धालु

08 Nov 2025

Jodhpur News: बस फायरिंग केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डीएसटी और शेरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता

08 Nov 2025

कानपुर: सांस्कृतिक महोत्सव गूंज 2025 का आयोजन, पैराडॉक्स के रैप सॉन्ग पर झूमे कानपुरिया

08 Nov 2025

लखनऊ: अवध शिल्प ग्राम में हुई रिवायत फैशन वीक की शुरुआत, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान हुए शामिल

08 Nov 2025

Saharanpur को मिली वंदेभारत एक्सप्रेस, यात्रियों में दिखा उत्साह...जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी रहे मौजूद

08 Nov 2025

Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, चालक की मौत; दो गंभीर घायल जयपुर रेफर

08 Nov 2025

रायबरेली: अनियंत्रित पिकअप पलटी, एक श्रमिक की मौत सात घायल

08 Nov 2025

Meerut: सरधना में आस्था का सैलाब उमड़ा, माता मरियम के महोत्सव में जुटी भीड़...प्रभु का मिला संदेश

08 Nov 2025

संगीतमयी श्रीराम कथा: मंदिर में रहते हो भगवान, कभी बाहर भी आया जाया करो..., भजनों पर भक्तों ने किया नृत्य

08 Nov 2025

VIDEO: बेवर में एसपी ग्रामीण ने पैदल गश्त कर लिया कानून व्यवस्था का जायजा

08 Nov 2025

फ्रिज में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान नष्ट

08 Nov 2025

Bihar Election 2025: समस्तीपुर में वीवी पैड पर्ची मिलने पर हंगामा, दो अधिकारी निलंबित

08 Nov 2025

छुपी मुस्कान फाउंडेशन: आठ वर्षों से समाज में फैला रही है सेवा और संवेदना की रोशनी

08 Nov 2025

फरीदाबाद: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना गंदगी का अड्डा, परिसर में फैले कचरे से लोग परेशान

08 Nov 2025

ग्रेटर नोएडा: ड्रीम लीग ऑफ इंडिया टेनिस ट्रायल में शामिल हुए 400 खिलाड़ी

08 Nov 2025

वृद्ध की गोली मारकर हत्या का मामला, चार घंटे के पैरोल पर घर पहुंचे दोनों बेटे, लिया हालचाल

08 Nov 2025

स्टंटबाजी : बाइक की टक्कर से मासूम दो मीटर घिसटा, घायल

08 Nov 2025

जीएनसीसी में हुआ वार्षिक अचीवमेंट अवार्ड समारोह, खिलाड़ियों ने बढ़ाया ग्रेटर नोएडा का मान

08 Nov 2025

Jaunpur: शादी होने के बाद विवाहिता को हुआ इश्क, प्रेमी के लिए पति को दी धमकी...रचाई शादी

08 Nov 2025

नवीन गंगा पुल पर सुबह दो घंटे लगा जाम, राहगीर परेशान

08 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

$video_url='';
Election
एप में पढ़ें

Followed