{"_id":"6986487ab190b4eb9702cd0d","slug":"development-works-launched-in-kui-and-ramguda-dindori-news-c-1-1-noi1225-3924739-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dindori News: डिंडोरी में विकास कार्यों का भूमि पूजन, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dindori News: डिंडोरी में विकास कार्यों का भूमि पूजन, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 01:08 PM IST
Link Copied
डिंडोरी जिले की ग्राम पंचायत कुई और रामगुडा में शुक्रवार को विकास की नई शुरुआत देखने को मिली, जब शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस मौके पर सिर्फ शिलान्यास ही नहीं हुआ, बल्कि गांवों की जमीनी हकीकत भी मंच तक पहुंची और लापरवाही पर सख्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक धुर्वे ने सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। इन कार्यों को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
भूमि पूजन के बाद विधायक ने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य स्थानीय समस्याओं को खुलकर सामने रखा। विधायक धुर्वे ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि जनता की समस्याओं को फाइलों में नहीं, जमीन पर हल होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम का सबसे अहम और चर्चित पल तब आया, जब विधायक ने मंच से ही लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि स्वीकृत योजनाओं में देरी और गुणवत्ता से समझौता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगा। समयसीमा में काम पूरा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। विधायक के इस सख्त रुख का ग्रामीणों ने तालियों के साथ समर्थन किया।
विधायक धुर्वे ने कहा कि कुई और रामगुडा पंचायत में विकास के लिए कई नई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं और आने वाले समय में इनका लाभ सीधे ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करें और पारदर्शिता के साथ काम करें।
कार्यक्रम के अंत में प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएंगे। ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि भूमि पूजन सिर्फ औपचारिकता नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही सड़क, भवन और अन्य सुविधाएं हकीकत में भी नजर आएंगी। गांवों में विकास की इस नई शुरुआत से लोगों में सकारात्मक माहौल और नई उम्मीद जगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।