{"_id":"67c2018a65c794bbb104c830","slug":"two-people-died-due-to-buried-in-mine-kalora-village-in-fatehgarh-police-station-area-guna-news-c-1-1-noi1226-2678608-2025-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: कलोरा गांव खदान की मिट्टी में दबने से दो लोगों की मौत, तालाब की खोदाई के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: कलोरा गांव खदान की मिट्टी में दबने से दो लोगों की मौत, तालाब की खोदाई के दौरान हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 07:27 AM IST
Link Copied
गुना जिले में मिट्टी की खदान धंसकने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलोरा में हुआ है। जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे कलोरा निवासी 40 वर्षीय संजय धाकड़ और एक मजदूर गुरजीत सहरिया गांव के ही तालाब से मिट्टी खोदने के लिए गए थे। दोनों गहराई में बैठकर फावड़े और गेंती से मिट्टी निकाल रहे थे। तभी तालाब की ऊंचाई पर स्थित मिट्टी की खदान धंसक गई। दोनों व्यक्ति लाल मिट्टी के नीचे दब गए।
ग्रामीणों को जब तक जानकारी मिली दोनों बुरी तरह घायल हो चुके थे। दोनों घायलों को शाम लगभग पांच बजे तक जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि खदान में बड़े-बड़े पत्थर और कंकड़ फंस हुए थे, जिनकी चोट लगने से संजय धाकड़ और गुजरती सहरिया की मौत हुई है। संजय धाकड़ मिट्टी खोदने के लिए गुरजीत सहरिया को मजदूरी पर ले गया था। काफी देर बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद फतेहगढ़ थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव गुना जिला अस्पताल पहुंचा दिए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
वहीं उक्त पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के मितानिन गांव के ही दो लोग अपने घर के लिए शुक्रवार की दोपहर में तलाब से मिट्टी खोदने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से मिट्ठी खिसक गई, जिससे इन्हें गंभीर चोट आई जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों के शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और मार्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।