{"_id":"67c1e528d0036613a403fd7d","slug":"video-bharaica-ma-bbl-ka-aagana-bna-gatha-ghara-85-kanayao-ka-hatha-hae-pal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बहराइच में बाबुल का आंगन बना गेंद घर, 85 कन्याओं के हाथ हुए पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बहराइच में बाबुल का आंगन बना गेंद घर, 85 कन्याओं के हाथ हुए पीले
बहराइच में गेंद घर परिसर में शुक्रवार को 85 कन्याओं के हाथ पीले हुए। इसमें 18 कल संख्यक समुदाय की कन्याएं थी। उनका निकाह पढ़ा गया। जबकि 66 हिन्दू समुदाय के कन्याएं का लोकरीति व वेद रीति के साथ विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों ने वर व वधू को आर्शीवाद दिया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के गेंदघर में आयोजित विवाह कार्यक्रम में विकासखंड चित्तौरा, रिसिया, पयागपुर, हुजूरपुर, नगर पालिका परिषद बहराइच एवं नानपारा तथा नगर पंचायत रुपईडीहा के गरीब हिन्दू परिवार की 66 व अल्पसंख्यक समुदाय की 19 कुल 85 कन्याओं के विवाह का आयोजन किया गया था।
इसमें सामाजिक व धार्मिक मान्यताओं व रीति-रिवाज के साथ विवाह कराया गया। विवाह के दौरान हिन्दू सप्तपदी विवाह विधि से कन्याओं का कन्यादान किया गया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय व बीडीओ पयागपुर दीपेन्द्र पांडेय ने वर वधू को कई उपहार दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।