सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   caste certificate fraud in MP: 25 cases of people holding government jobs caught teachers to doctors involved

MP: जाति प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा, सरकारी नौकरी कर रहे 25 कर्मचारी पकड़े, इनमें शिक्षक, डॉक्टर और इंजीनियर भी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 04:58 PM IST
caste certificate fraud in MP: 25 cases of people holding government jobs caught teachers to doctors involved
मध्यप्रदेश में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों का बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के अधार पर एसटीएफ ने मामले की जांच की। जिसमें अब तक 25 ऐसे शासकीय सेवकों की पहचान हुई है, जिन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर विभिन्न विभागों में नौकरी प्राप्त की है। इनमें शिक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर, क्लर्क, वेब डेवलपर सहित कई पदों पर पदस्थ कर्मचारी शामिल हैं।

इन लोगों ने अपने वास्तविक जातीय दस्तावेज छिपाकर अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया और भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर चयनित हो गए। STF को जांच के दौरान यह भी पता चला कि एक संगठित गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर युवाओं को सरकारी सेवा में भर्ती कराता था। फिलहाल, एसटीएफ ने अपराध दर्ज कर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित जाति प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों को भी नोटिस भेजे जा चुके हैं। इस पूरे नेटवर्क की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, युवती को डराया धमकाया,हिंदूवादी संगठनों ने होटल में गलत होने से रोका

वर्तमान में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिनमें सीताराम, जवाहर सिंह, सरला मांझी, कुसुम मांझी, राजेश कुमार, सुनीता रावत और 19 अज्ञात लोग शामिल हैं। एसटीएफ के डीएसपी संजीव तिवारी ने बताया कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने वाले 25 लोगों को चिन्हित किया है, जिनमें से छह लोगों पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जबकि 19 लोगों पर कार्रवाई प्रस्तावित है। फर्जी प्रमाण पत्र से सूबेदार, डॉक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य पदों पर नौकरी हासिल की गई है। संबंधित विभागों को भी फर्जीवाड़े में पकड़े गए लोगों की जानकारी दे दी गई है।

गौरतलब है कि STF को सूचनाकर्ता ने गोपनीय रूप से जानकारी दी थी कि मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में कूटरचित एवं फर्जी जाति प्रमाण पत्रों से कुछ लोग शासकीय नौकरी कर रहे हैं। जब STF ने जांच की तो 25 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि शिक्षा विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, जनजातीय विभाग और पुलिस विभाग में भी फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर शासकीय नौकरियां प्राप्त की गई हैं। यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से इस कार्य को अंजाम दे रहा था। STF इस गिरोह की बारीकी से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है। संभव है कि फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी पाने वाले अन्य लोग भी सामने आएं और गिरोह के सरगना भी गिरफ्त में आ जाएं।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- खंडेलवाल का सहज नेतृत्व बीजेपी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा

STF के महानिदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया के निर्देशन में और ग्वालियर इकाई के प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने इस फर्जीवाड़े की जांच की। इस कार्रवाई में STF इकाई ग्वालियर के उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. रवि कछवारे, आर. कपिल यादव, आर. रवि गोले, आर. धर्मेन्द्र केन, आर. रविन्द्र कुमार, आर. मदन मोहन, आर. मनोज सिकरवार, आर. इमाद, आर. अभिनेष सिंह, आर. संतोष पाण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बगलामुखी रोपवे से लिया बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा

02 Jul 2025

मनीमाजरा पहुंचीं प्रशासन और निगम की टीमें, शिवालिक गार्डन के पास गिराएगी मकान; विरोध में आए भाजपाई

02 Jul 2025

फतेहपुर में आबकारी और पुलिस ने अवैध शराब से भरी एंबुलेंस को पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार और लाखों का माल बरामद

02 Jul 2025

लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता महेश इंद्र सिंह नजरबंद

02 Jul 2025

Meerut: पेंशनरों की परेशानी सुनने खुद पहुंचे GOC सुमित राणा, मेरठ छावनी के वॉरेंटर नोड में हुई खास बैठक

02 Jul 2025
विज्ञापन

अमृतसर में अकाली नेता घरों में नजरबंद, मोहाली जाने पर पाबंदी

02 Jul 2025

फिरोजपुर जेल परिसर में छह मोबाइल फेंकता जेल मुलाजिम काबू

विज्ञापन

Damoh News: 50 साल से रह रहे, अब बताया अवैध! तेंदूखेड़ा में आदिवासियों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

02 Jul 2025

शाहजहांपुर में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रैली, लोगों को किया जागरूक

02 Jul 2025

Ujjain News: आषाढ़ सप्तमी पर बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार और भस्म आरती, भक्तों का उमड़ा सैलाब

02 Jul 2025

MP Crime : कटनी में हाईवे लूट का खुलासा: पारधी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4.5 लाख का सोना बरामद

02 Jul 2025

Ujjain News: महाकाल की सवारी में अब ‘नो सेल्फी, सिर्फ सेवा’, पालकी के आसपास मोबाइल पर सख्ती

02 Jul 2025

Chhatarpur News: 12 जुलाई तक बागेश्वर धाम में रहेंगे पं. धीरेन्द्र शास्त्री, सजेगा दिव्य दरबार

02 Jul 2025

चार्टर्ड अकाउंटेंट डे पर देहरादून में जागरूकता नाटक की प्रस्तुति

02 Jul 2025

कीचड़ भरे रास्ते से चलकर तटबंध पर पहुंचे डीएम हरिद्वार, अधिकारियों की लगाई क्लास

02 Jul 2025

वाराणसी में कुरियर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल ले जाया गया

02 Jul 2025

वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, घाट किनारे हलचल बढ़ी, सामान शिफ्ट किया गया

02 Jul 2025

हाथरस में सहपऊ के गांव नगला महासुख निकट बाजरा के खेत के बीच सूखे कुएं में मिली आगरा से लापता युवक की लाश

02 Jul 2025

VIDEO: इटावा में टूंडला के कथा वाचक से की मारपीट, पुलिस के हवाले किया; इसलिए रहा चुप

01 Jul 2025

लखनऊ: सिल्वर ओक अपार्टमेंट में पहुंची राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह, परिवार के लोगों ने नहीं खोला गेट, हंगामा

01 Jul 2025

निलंबन के विरोध में केडीए कर्मियों ने किया हंगामा, परिसर में धरने पर बैठे

01 Jul 2025

जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया अभियान, रेलवे स्टेशन पर धक्कामुक्की करने वाले नौ पर शांतिभंग की कार्रवाई

01 Jul 2025

लखनऊ: पुराने हैदरगंज स्थित क़र्बला मुंशी फजले हुसैन से निकला मुहर्रम जुलूस

01 Jul 2025

गाजियाबाद बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

01 Jul 2025

लखनऊ: कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी की पत्नी-बेटी समेत तीनों शवों का मंगलवार को हुआ अंतिम संस्कार

01 Jul 2025

VIDEO: सड़क पर जलभराव बना मुसीबत...बंद हो रहे वाहन, राहगीरों को हो रही दिक्कत

01 Jul 2025

अनंगपुर में तोड़फोड़ करने पहुंची टीम पर पथराव, प्रशासन की कार्रवाई पर हंगामा

01 Jul 2025

पहली बारिश ने खोली गुणवत्ता की पोल, जाजमऊ गंगापुल पर 10 गड्ढे, दिखने लगी सरिया

01 Jul 2025

दिन भर में 31 सेमी. बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतने को कहा

01 Jul 2025

केक काटकर और पौधरोपण कर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

01 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed